विराट कोहली जिनको मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से करने के साथ 51 गेंदों में 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इसके दम पर कोहली जहां वनडे फॉर्मेट में नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गए तो वहीं उन्होंने एक खास मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम की बराबरी कर ली, जिसमें अब कोहली के पास उनको पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का शानदार मौका रहने वाला है।
कोहली एक फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलते ही बाबर आजम को छोड़ेंगे पीछे
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिलता है, जिसमें वह अब तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कीवी टीम के खिलाफ कुल 61 मैचों में खेलते हुए 47.66 के औसत से 3241 रन बना चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 10 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं यानी कोहली ने कुल 27 फिफ्टी प्लस रनों की इनिंग न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली हैं। बाबर आजम के बल्ले से भी न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 अर्धशतकीय और 5 शतकीय पारियां यानी कुल 27 फिफ्टी प्लस रनों की इनिंग देखने को मिली हैं, ऐसे में कोहली एक और फिफ्टी प्लस रनों की पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के साथ बाबर आजम को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्ज है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले खिलाड़ी
- बाबर आजम (पाकिस्तान) - 27 फिफ्टी प्लस रनों की पारी (63 पारियां)
- विराट कोहली (भारत) - 27 फिफ्टी प्लस रनों की पारी (74 पारियां)
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 27 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां (77 पारियां)
- जो रूट (इंग्लैंड) - 26 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां (77 पारियां)
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 25 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां (80 पारियां)
- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 24 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां (76 पारियां)
सचिन के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब पहुंच रहे कोहली
विराट कोहली जो खुद तो लंबी-लंबी पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते हैं उनके नाम वनडे फॉर्मेट में अब तक 89 शतकीय साझेदारियां दर्ज हो चुकी हैं, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक शतकीय साझेदारी करने के मामले में अभी दूसरे नंबर पर हैं। सचिन के नाम पर वनडे फॉर्मेट में 99 शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं जिसमें कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें
WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, 14 जनवरी से होगा आगाज, 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे कुल 22 मैच
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI में रन चेज के बने बादशाह
Latest Cricket News