Vijay Hazare Trophy 2025-26 live score: विजय हजारे ट्रॉफी का 24 दिसंबर से आगाज हो गया है। विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वह आंध्रा के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के लिए खेल रहे। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 298 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए रिकी भुई ने सबसे ज्यादा 122 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए सिमरजीत सिंह ने 5 जबकि प्रिंस यादव ने 3 विकेट चटकाए। अब दिल्ली की टीम बल्लेबाजी कर रही है और सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हैं। कोहली अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, अर्पित राणा, विराट कोहली, आयुष बडोनी, नितीश राणा, सिमरजीत सिंह, हर्ष त्यागी, इशांत शर्मा, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी।
आंध्रा प्लेइंग इलेवन: नितीश कुमार रेड्डी (कप्तान), केएस भरत, रिकी भुई, अश्विन हेब्बार, एसके रशीद, हेमंत रेड्डी, केएस राजू, त्रिपुराना विजय, सौरभ कुमार, पीवीएसएन राजू, एसडीएनवी प्रसाद।
Latest Cricket News