Virat Kohli : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर सबसे ज्यादा सवाल इन दिनों उठ रहे हैं। उनका फार्म गायब है और साल 2019 नवंबर के बाद से उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। लेकिन आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि साल 2019 में खेले गए वन डे विश्व कप के बाद सबसे ज्यादा रन भारत के लिए विराट कोहली ने ही बनाए हैं। उनके कम रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है, बल्कि उन्हें टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी भी बताया जा रहा है।
भारत में खेले गए पहले पिंक बॉल टेस्ट में लगाया था शतक
विराट कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में उस वक्त लगाया था, जब बांग्लादेश की टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आई थी। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में उस वक्त भारत में पहला पिंक बॉल यानी डे नाइट मैच खेला गया था। उस मैच में विराट कोहली के बल्ले से शतक आया था। लेकिन उसके बाद वे टेस्ट और वन डे में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। टी20 में तो विराट कोहली के नाम पहले से ही कोई शतक था ही नहीं और अभी भी नहीं है। साल 2019 में वन डे विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था। तब भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में ही सेमीफाइनल तक गई थी, लेकिन सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड से हार मिली और भारतीय टीम बाहर हो गई। तब से लेकर अब तक विराट कोहली भारत के तीनों फॉर्मेट में 3564 रन बना चुके हैं। जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। हालांकि इतने रन बनाने के लिए विराट कोहली ने इस दौरान 83 पारियां खेली हैं।
Image Source : INDIA TVMost Runs For india after world Cup 2019 in all three formate
विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हैं
विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर अब के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनके बल्ले से 70 पारियों में 3318 रन आए हैं। वहीं ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर हैं। पंत ने इस दोरान 75 पारियां खेली और 2593 रन ही उनके खाते में आए हैं। केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैंए जिन्होंने 57 पारियों म 2524 रन अपने नाम किए हैं। टॉप 5 खिलाड़ियों की बात करें तो आखिरी पायदान पर श्रेयस अय्यर हैंए जिन्होंने इस दौरान 64 पारियों में केवल 2124 रन अपने खाते में जोड़े हैं। हालांकि तथ्य ये भी है कि विश्व कप के बाद साल 2020 में कोरोना वायरस आया और पूरी दुनिया में हर तरह के क्रिकेट पर ब्रेक लग गया थाए इसके बाद जब क्रिकेट दोबारा शुरू हुआ तो तमाम पाबंदियों के बीच खेल शुरू हुआ। खिलाड़ियों को बायोबबल में रहना पड़ता था। हालांकि साल 2021 से लेकर अब तक क्रिकेट खूब खेला गया, लेकिन खिलाड़ियों ने बीच बीच की सीरीज में आराम भी किया। यानी किसी भी खिलाड़ी ने भारत के लिए इस दौरान हर मैच नहीं खेला है। देखना होगा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली को आराम दिया गया है, उसके बाद जब वे वापसी करेंगे तो कैसा प्रदर्शन उनके बल्ले से सामने आता है।
Latest Cricket News