1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli- Rohit Sharma : विराट कोहली के फार्म पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

Virat Kohli- Rohit Sharma : विराट कोहली के फार्म पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

Virat Kohli- Rohit Sharma : विराट कोहली पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि उनके बल्ले से पिछले करीब तीन साल से एक भी शतक नहीं आया है।

Virat Kohli and Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI Virat Kohli and Rohit Sharma

Highlights

  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वन डे में कोहली ने खेली 25 गेंदों पर 16 रन की पारी
  • दूसरे वन डे में टीम इंडिया को मिली 100 से करारी हार, सीरीज बराबर हुई
  • वन डे सीरीज का तीसरा और आखिरी वन डे मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा

Virat Kohli- Rohit Sharma : वन डे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 100 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से तीन मैचों की वन डे सीरीज बराबरी पर पहुंच गई है। इस मैच में सभी नजरें पूर्व कप्तान विराट कोहली पर थीं। सीरीज का पहला मैच उन्होंने इंजरी के कारण मिस किया था। ऐसे में उम्मीद थी कि जब वे दूसरे मैच में मैदान में उतरेंगे तो अपने फार्म वापस हासिल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विराट कोहली का बुरा फार्म बदस्तूर जारी है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली और उनके फार्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

पहले मैच के बाद दूसरे वन डे में हुई विराट कोहली की वापसी 
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली की टीम में वापसी एंट्री हुई। विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए। इस बार वे 25 गेंदों का सामना किया ओर 16 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से केवल तीन ही चौके निकले और उसके बाद एक आसान सा कैच थमा कर वे चलते बने। इस मैच में टीम की सलामी जोड़ी यानी शिखर धवन और रोहित शर्मा तो नहीं ही चले, इसके बाद विराट कोहली का भी खराब प्रदर्शन जारी रहा, यही कारण रहा कि इंग्लैंड की ओर से दिए गए 247 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया केवल 146 रन ही बना सकी और 100 रन के भारी अंतर से मैच हार गई। 

रोहित शर्मा बोले, फार्म से एक या दो पारी दूर हैं विराट कोहली 
मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ये तो बताया ही कि वे मैच क्यों हार गए, साथ ही विराट कोहली के फार्म को लेकर भी उन्होंने बात की। रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को किसी आश्वासन की जरूरत नहीं है। कोहली पिछले करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए मेरा मानना है कि वह लय हासिल करने से सिर्फ 1-2 पारी दूर है। यानी रोहित शर्मा ये कहना चाह रहे थे कि विराट कोहली के बल्ले से अगर एक या दो भी बड़ी पारियां आ जाएं तो फिर वे उसी रंग में दिखेंगे, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं।  

विराट कोहली ने नवंबर 2019 में लगाया था आखिरी इंटरनेशनल शतक
विराट कोहली पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि उनके बल्ले से पिछले करीब तीन साल से एक भी शतक नहीं आया है। नवंबर 2019 में विराट कोहली ने आखिरी इंटरनेशनल शतक लगाया था, इसके बाद से शतकों को सूखा पड़ा हुआ है। विराट कोहली लगातार खेल भी रहे हैं। साथ ही बीच बीच में आराम भी कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद जब वे वापसी करते हैं तो भी उस तरह नहीं खेल पा रहे हैं, जिसकी उम्मीद की जा रही है। विराट कोहली के पास इस सीरीज का अभी एक और मैच है, इसके बाद वे फिर आराम पर चले जाएंगे। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है और वहां टी20 व वन डे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली का टीम में सेलेक्शन नहीं हुआ है। यानी वे आराम करेंगे। वेस्टइंडीज टूर के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है या फिर टीम से बाहर किया है, ये कहना अभी मुश्किल है। लेकिन ये देखना होगा कि सीरीज के बचे हुए आखिरी मैच में विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

Latest Cricket News