Virat Kohli: भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे और उनकी वजह से ही टीम जीतने में सफल रही। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम इंडिया ने कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की पारियों की बदौलत टारगेट हासिल कर लिया। कोहली को अच्छे खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
विराट कोहली ने कही बड़ी बात
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 91 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला। शानदार पारी के लिए जब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं अवॉर्ड्स जीतने के बाद गुरुग्राम में अपनी मां को भेजता हूं और मुझे उन पर गर्व है। अगर मैं अपने सफर को देखूं, तो यह किसी सपने के सच होने से बिल्कुल कम नहीं है। मुझे खुद पर हमेशा से भरोसा था और आज जहां मैं हूं, यहां तक पहुंचने के लिए मुझे खूब मेहनत करनी पड़ी है। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है।
विराट कोहली ने कहा कि अनुभव हमेशा काम आता है। अहम बात टीम को आगे ले जाना और उसे जीतने की स्थिति में लाना था। मैं बिना रिस्की शॉट खेले ही काउंटर अटैक करने की कोशिश करता हूं। कोहली से जब पूछा गया कि जब उनसे पहले वाला बैट्समैन आउट होता है, तो फैंस तालियां बजाते हैं। इस पर उन्हें कैसा लगता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे यह अच्छा नहीं लगता है। मैंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऐसा देखा है। जब मैं लोगों के खुश चेहरे देखता हूं, तो बहुत ज्यादा खुशी होती है।
भारतीय टीम ने दर्ज की जीत
न्यूजीलैंड की टीम के लिए डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 300 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में अहम सफल रही। बाद में भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। रोहित 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं गिल ने 56 रनों की पारी खेली। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारत ने टारगेट आसानी से चेज कर लिया।
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली की दमदार पारी से टीम इंडिया ने जीत से किया आगाज, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
भारतीय खिलाड़ी का ऐतिहासिक कारनामा, हैट्रिक सहित एक ओवर में झटके 4 विकेट
Latest Cricket News