1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का विराट फॉर्म, फिर रंग में नजर आएंगे चेज मास्टर

Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का विराट फॉर्म, फिर रंग में नजर आएंगे चेज मास्टर

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालें।

Virat Kohli, South Africa Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Virat Kohli vs South Africa

Highlights

  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाएंगे तीन टी20 मैच
  • तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला
  • घर में साउथ अफ्रीका से कभी टी20 सीरीज नहीं जीता भारत

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से धूल चटाने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेला जाएगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कमाल के लय नजर आए।

फॉर्म में हैं विराट कोहली

विराट कोहली के लिए एशिया कप से लेकर अब तक कमाल का दौर रहा है। एशिया कप में विराट कोहली ने 1020 दिनों के बाद शानदार शतक जड़ा था। एशिया कप से पहले वह लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। वह एशिया कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट भले ही पहले दो मैचों में विफल रहे हो। लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने शानदार फिफ्टी जड़ी थी। उस मैच में उन्होंने 48 गेंदों पर 63 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। ऐसे में देखा जाए तो विराट कोहली अपने पूराने फॉर्म में लौट चुके हैं। जो विपक्षी टीम के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। विराट कोहली अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन बरसाते नजर आएंगे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में विराट कोहली का ट्रेक रिकॉड शानदार रहा है। उन्होनें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 36.28 के औसत और 134.39 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 72 नबाद का रहा है। उन्होंने साल 2014 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में यह स्कोर बनाया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर पहली सीरीज जीत में विराट एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन
  • मैच: 10
  • रन: 254
  • सर्वाधिक स्कोर: 72*
  • औसत: 36.28
  • स्ट्राइक रेट: 134.39
  • 100/50:0/2
  • चौके/छक्के: 17/9
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल
  1. पहला टी20: 28 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
  2. दूसरा टी20: 2 अक्टूबर, गुवाहाटी
  3. तीसरा टी20: 4 अक्टूबर, इंदोर

यह भी पढ़े:

IND vs SA 1st T20I: टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी इम्तिहान में हुए पास, तो पूरा होगा बदला

IND vs SA T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में भारत का खराब रिकॉर्ड, आधे से ज्यादा मैचों में मिली हार

IND vs SA : : तिरुवअनंतपुरम में ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानिए कितने मैच हुए हैं

Latest Cricket News