1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर गदगद हुए विराट-सचिन, पूरे क्रिकेट जगत ने दिल खोलकर दी बधाई

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर गदगद हुए विराट-सचिन, पूरे क्रिकेट जगत ने दिल खोलकर दी बधाई

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरा क्रिकेट जगत काफी खुश नजर आ रहा है। सचिन से लेकर विराट तक सभी ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी है।

Team India- India TV Hindi
Image Source : AP टीम इंडिया

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम पहली ऐसी टीम बनी है जिन्होंने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरा क्रिकेट जगत टीम इंडिया को बधाई देने में लगा हुआ है। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली समेत कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए बधाई दी है। आइए हम आपको बताते हैं कि विराट से लेकर सचिन तक सभी ने टीम इंडिया की इस जीत पर क्या लिखा।

विराट कोहली ने टीम इंडिया को दी बधाई

भारतीय टीम की इस जीत पर विराट कोहली ने लिखा कि चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की जबरदस्त जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम ने जबरदस्त क्रिकेट खेला, उसका कोई मुकाबला नहीं। मुश्किल हालात में लड़ते रहने और एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्लेयर्स ने शानदार कैरेक्टर दिखाया। यह कामयाबी हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के सभी सदस्यों को बधाई। जय हिंद।

सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की तारीफ में क्या कहा?

सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद लिखा कि लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतना, पहली बार किसी टीम ने T20 फॉर्मेट में ऐसा किया है। हम पूरी तरह से इस ट्रॉफी को जीतने हकदार और असली विजेता हैं। हमारी टीम का क्या शानदार प्रदर्शन रहा और क्रिकेट का एक खास अंदाज दिखा। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया। जय हिंद!

सौरव गांगुली ने भी लिखी टीम के लिए खास बात

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की जीत पर लिखा कि T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए इंडिया को बधाई। बहुत पावरफुल टीम। बड़े मैचों में हमारी टीम और बेहतर हुई। इंडियन क्रिकेट बहुत अच्छी जगह पर है। वुमेंस चैंपियन, अंडर 19 चैंपियन और अब मेन्स T20 चैंपियन।

सुरेश रैना ने भी की भारतीय टीम की जमकर तारीफ

सुरेश रैना ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा कि टीम इंडिया का क्या शानदार परफॉर्मेंस रहा! लड़कों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर सबसे बड़े स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन किया। बल्ले या गेंद से कोई निराशा नहीं हुई। पूरी टीम की कोशिश और चैंपियन वाली सोच। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की शानदार पारियां। एक बार फिर बड़े मैच में जस्सी भाई जैसा कोई नहीं है। क्या स्पेल था! टीम इंडिया को शानदार तरीके से लीड करने के लिए सूर्यकुमार यादव  को बधाई।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के टी20 विश्व विजेता बनते ही भागे भागे कहां गए अर्शदीप सिंह, वापस आकर किया खुलासा

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा

Latest Cricket News