1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने छुए मोहम्मद शमी की मां के पैर, आपका दिल जीत लेगा ये वायरल VIDEO

विराट कोहली ने छुए मोहम्मद शमी की मां के पैर, आपका दिल जीत लेगा ये वायरल VIDEO

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स ने जमकर सेलिब्रेट किया। इसके बाद सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मां के पैर छुए।

मोहम्मद शमी की मां के साथ विराट कोहली- India TV Hindi
Image Source : TWITTER मोहम्मद शमी की मां के साथ विराट कोहली

भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को चार विकेट हराकर जीत लिया। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब जीतते ही करोड़ों भारतवासियों को खुशी से झूमने का मौका दे दिया। टीम इंडिया के आगे न्यूजीलैंड की टीम टिक नहीं पाई। मैच जीतने के बाद विराट कोहली का एक दिल को भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। 

कोहली ने छुए मोहम्मद शमी की मां के पैर

भारतीय टीम ने जब चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इसके बाद मोहम्मद शमी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी मां से मिलाने ले जाते हैं। इसके बाद शमी की माता जी को देखकर कोहली भावुक हो जाते हैं और फिर वह शमी की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं और वह उनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किया दमदार प्रदर्शन 

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में शतक लगाया था और 100 रनों की पारी खेली थी। उनकी वजह से ही टीम इंडिया मुकाबला जीतने में सफल रही थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह मैच विनर साबित हुए और उन्होंने 84 रन बनाए थे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांच मैचों में कुल 218 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। 

कोहली ने दूसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

विराट कोहली ने इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। तब भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर जीता था। कोहली की गिनती बेहतरीन प्लेयर्स में होती है और एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। 

Latest Cricket News