1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli VIDEO : विराट कोहली का ये वीडियो देखकर आप क्या कहेंगे

Virat Kohli VIDEO : विराट कोहली का ये वीडियो देखकर आप क्या कहेंगे

Virat Kohli VIDEO : विराट कोहली लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वन डे में भी कुछ खास पारी नहीं खेल पाए। वे खेल के मैदान पर इन दिनों फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : HOMEOFCRICKET INSTAGRAM Virat Kohli

Highlights

  • वन डे सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली ने बनाए केवल 16 रन
  • एशिया कप के से पहले 17 जुलाई को अपना आखिरी मैच खेलेंगे कोहली
  • लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इंस्टाग्राम पेज से शेयर हुआ ​कोहली का वीडियो

Virat Kohli VIDEO : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर इस वक्त खूब बातें हो रही हैं। वैसे तो विराट कोहली की चर्चा उनके फार्म और बल्लेबाजी को लेकर होती थी, लेकिन अब इसके बिल्कुल उलट उनकी चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि उनका फार्म आखिर कब वापस आएगा। इसे वक्त वे इंग्लैंड में हैं और वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। सीरीज का पहला वन डे मैच मिस करने के बाद वे दूसरे मैच में खेले तो लेकिन उनका फार्म अभी तक गायब है। इस बीच पूर्व कप्तान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं। कुछ सेकेंड का ये वीडियो काफी प्रभावित करने वाला है। 

विराट कोहली का शानदार वीडियो किया गया शेयर
विराट कोहली लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वन डे में भी कुछ खास पारी नहीं खेल पाए। वे खेल के मैदान पर इन दिनों फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इंस्टाग्राम पेज पर जगह बनाई। जो अपने आप में एक उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पेज से विराट कोहली का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोहली लॉर्ड्स की पवेलियन से बल्लेबाजी करने के लिए बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो काफी शानदार है। कोहली का बल्ला चले न चले, लेकिन उनका रौब हमेशा वैसा ही रहता है। जिस तरह से वह मैदान जाते हैं, उसे देखना काफी दिलचस्प है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जब आउट हो गए, उसके बाद नंबर तीन पर विराट कोहली ​बल्लेबाजी के लिए मैदान में गए। वह चेंजिंग रूम से बाहर निकलते हैं, सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं और अपना कॉलर ऊपर करते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है यहां विराट कोहली आ रहे हैं। 

वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम इंडिया में कोहली नहीं
वन डे सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली ने 23 गेंदों पर 16 रन बना बनाए और आउट हो गए। हालांकि जब तक कोहली क्रीज पर रहे, उन्होंने कुछ आकर्षक स्ट्रोक लगाए और लगा कि कहीं वो आज का ही ​तो दिन नहीं, जिसका पूरी दु​निया के क्रिकेट फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन  ऐसा नहीं हो सका और वे आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। अब उनके पास एक और मैच है, जो सीरीज का तीसरा मैच होगा। इसके बाद ये सीरीज खत्म हो जाएगी और टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर निकल जाएगी। लेकिन इस वेस्टइंडीज सीरीज के लिए विराट कोहली को टीम में नहीं रखा गया है, कहा जा रहा है कि उन्हें रेस्ट दिया गया है। यानी 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले मैच के बाद कोहली फिर से मैदान में एशिया कप 2022 में ही नजर आएंगे, ​जिसका अभी तक शेड्यूल ही सामने नहीं आया है। 

Latest Cricket News