A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "अब वक्त आ चुका है...", वैभव सूर्यवंशी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?

"अब वक्त आ चुका है...", वैभव सूर्यवंशी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?

SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी को लेकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली जिसमें उनके बल्ले से एलिमिनेटर मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों के बेहतरीन पारी देखने को मिली। इसी पारी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से अपने बल्ले से धमाल मचाया है उसकी गूंज पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से धुआंधार अंदाज देखने को मिला जिसमें दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस की भी उन्होंने जमकर धुनाई की। इस मैच में वैभव ने 29 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से कुल 97 रनों की पारी खेली। अब वैभव की इस पारी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान सामने आया है।

अब वैभव को टीम इंडिया में एंट्री का देने का सही समय

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 243 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद मिड इनिंग में जियो हॉटस्टार के शो पर वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की पारी को लेकर कहा कि मैंने काफी लंबे समय के बाद ऐसी पारी देखी है, जिसमें अब समय आ गया है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वैभव ने इस सीजन अब तक 600 से अधिक रन बनाए हैं और किसी भी खिलाड़ी के लिए ऐसा करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने एकबार फिर से ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया है जिसमें वैभव के बल्ले से आईपीएल 2026 में अब तक कुल 680 रन देखने को मिले हैं।

सचिन से लेकर युवराज सभी ने की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार पारी को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ उनकी इस पारी की तारीफ की जिसमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग जबरदस्त है। इससे भी अधिक कमाल की बात यह है कि वह कितनी खूबसूरती से अपना अगला पैर हटाकर, पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी आजादी की वजह से वह उस तरह से खेल पाते हैं जैसा वह खेलते हैं। यह पारी किसी शानदार करिश्मे से कम नहीं थी!

वहीं युवराज सिंह ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उनको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बॉस बेबी ने वर्ल्ड बॉस का रिकॉर्ड तोड़ दिया! अविश्वसनीय - इस बच्चे को खेलते देखना वाकई शानदार है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी को लेकर क्या कहा? शतक से चूकने पर बोल गए दिल की बात

वैभव सूर्यवंशी की पारी के मुरीद हुई SRH की मालकिन काव्या मारन, आउट होने के बाद का VIDEO हुआ वायरल

Latest Cricket News