A
Hindi News खेल क्रिकेट सहवाग के बेटे आर्यवीर ने डेब्यू मैच के बाद दिया बयान, कहा - पापा जो बोलेंगे वो सुनना पड़ेगा

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने डेब्यू मैच के बाद दिया बयान, कहा - पापा जो बोलेंगे वो सुनना पड़ेगा

DPL 2025: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का बेटा भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, जिसमें उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में डेब्यू करते हुए 22 रनों की अपनी छोटी पारी के दौरान कुल 4 चौके लगाए।

Aryavir Sehwag- India TV Hindi Image Source : SCREENGRAB/X/DELHI PREMIER LEAGUE T20 आर्यवीर सहवाग

दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने अपनी स्क्वाड में शामिल किया था। पूरे सीजन लगभग बेंच में बैठने के बाद आखिरकार आर्यवीर को टीम के आखिरी लीग मुकाबले में अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला। सेंट्रल दिल्ली किंग्स टीम ने यश ढुल की जगह पर आर्यवीर को उनकी जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जो दलीप ट्रॉफी के लिए चुने जाने की वजह से बाकी के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आर्यवीर सहवाग ने अपने डेब्यू मैच में पिता की तरह आक्रामक खेल तो दिखाया लेकिन वह अपनी पारी को अधिक लंबा नहीं कर सके। आर्यवीर ने डेब्यू मैच में मिले अनुभव को लेकर मुकाबले के बाद बयान भी दिया।

जब पापा बोलेंगे तो सुनना पड़ेगा

आर्यवीर सहवाग ने डीपीएल में अपने डेब्यू मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे पिछले मुकाबले के बाद ही पता चल गया था कि मैं अगला मैच खेलने वाला हूं। कप्तान जोंटी सिधु भैया ने मुझे बताया कि मैं अगला मैच खेलूंगा। बल्लेबाजी करने उतरा तो मैं उस समय थोड़ा नर्वस जरूर था लेकिन पहली 2 बाउंड्री आने के बाद मेरा आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ा और इससे मुझे सेट होने में मदद मिली। हालांकि मैं अपनी पारी को अधिक लंबा नहीं कर सका लेकिन अगली बार बड़ी पारी खेलने की पूरी कोशिश करूंगा। हमें पता है कि हम पर नजर रखी जा रही है, लेकिन हम इस बारे में अधिक नहीं सोचते हैं, हम सिर्फ खेल पर ध्यान लगाते हैं। वहीं प्लेऑफ से पहले पिता से सलाह लेने को लेकर आर्यवीर से पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि जब पापा बोलेंगे तो सुनना तो पड़ेगा ही।

प्लेऑफ में ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा मुकाबला

डीपीएल 2025 में प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 29 अगस्त को होगी जिसमें सेंट्रल दिल्ली किंग्स टीम का क्वालीफायर में मुकाबला ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम से होगा। लीग स्टेज में इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले एक एकमात्र मुकाबले को सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने एकतरफा 62 रनों से अपने नाम किया था, जिसके बाद उनका इस मैच में पलड़ा भारी माना जा सकता है। क्वालीफायर-1 मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगी।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा से खौफ खाता है ये अंग्रेज गेंदबाज, खुद ही बता दी पूरी बात

बेन डकेट बने खास क्लब का हिस्सा, अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज कर पाए हैं ऐसा

Latest Cricket News