A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने मैच जिताने के बाद अनुष्का शर्मा को दी Flying Kiss, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मोमेंट, देखें VIDEO

विराट कोहली ने मैच जिताने के बाद अनुष्का शर्मा को दी Flying Kiss, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मोमेंट, देखें VIDEO

Virat Kohli Flying Kiss to Anushka Sharma: आईपीएल 2026 के पहले मैच में RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। वहीं अनुष्का ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP विराट कोहली

Virat Kohli Flying Kiss to Anushka Sharma: IPL 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शानदार जीत मिली। बेंगलुरु की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने इस मुकाबले में नाबाद 69 रन की पारी खेली। विराट इस मैच में ओपनिंग करने आए थे और वह अंत तक नाबाद रहे। इस बीच विराट कोहली ने RCB के इस जीत का जश्न अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को मैदान से ही Flying Kiss भेजा। इसका जवाब भी अनुष्का ने इसी अंदाज में दिया। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

विराट ने अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस

दरअसल मैच जीतने के बाद कोहली ने सबसे पहले तो अंपायर और विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और फिर स्टैंड्स की तरफ देखते हुए अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया, इस पल को कैमरे ने तुरंत कैद कर लिया। अनुष्का शर्मा, जो पूरे मैच के दौरान टीम को सपोर्ट कर रही थीं, उन्होंने भी एक बड़ी स्माइल के साथ विराट के इस जेस्चर का जवाब फ्लाइंग किस से दिया। फैंस को विराट और अनुष्का का ये क्यूट मोमेंट काफी पसंद आ रहा है।

69 रन बनाकर नाबाद लौटे विराट कोहली

विराट कोहली की बात करें तो वो लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे। विराट ने इस मुकाबले 38 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन लौटे। उनको दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार का साथ मिला। पडिक्कल ने भी 26 गेंदों में 61 रन बनाए। इन दोनों की शानदार पारियों में बदौलत RCB ने 202 रन के टारगेट को 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 38 बॉल में 80 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 22 बॉल में 31 रन तो वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए थे। इन्हीं पारियों के बदौलत सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 201 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी।

यह भी पढ़ें

VIDEO: विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हो गया वायरल

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

Latest Cricket News