IND-C vs ENG-C: इंडिया चैंपियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, इंग्लैंड चैंपियंस ने 23 रनों से दी मात
WCL 2025: इंडिया चैंपियंस को इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा। यह इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस की लगातार तीसरी हार है।

IND-C vs ENG-C:वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में आज इंडिया चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच मुकाबला हेडिंग्ले में खेला गया। मैच को इंग्लैंड की चैंपियंस की टीम ने 23 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाने में कामयाब रही। इंग्लैंड की तरफ से रवि बोपारा ने शानदार शतक लगाया। वह 55 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई। इंडिया चैंपियंस की तरफ से युसूफ पठान ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 52 रन बनाए।
यहां देखें इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IND-C vs ENG-C Live Score
-
July 28, 2025 12:51 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया चैंपियंस को मिली हार
हाई स्कोरिंग मैच में इंडिया चैंपियंस को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंडिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी।
-
July 28, 2025 12:07 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
17 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
17 ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया चैंपियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। युसूफ पठान 35 और इरफान पठान 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 27, 2025 11:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
युवराज और युसूफ कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी
इंडिया चैंपियंस के लिए युवराज सिंह और युसूफ पठान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंडिया चैंपियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं।
-
July 27, 2025 11:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
11 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
11 ओवर के खत्म होने तक इंडिया चैंपियंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। स्टुअर्ट बिन्नी और युवराज सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 27, 2025 11:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
7 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
7 ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया चैंपियंस ने एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से शिखर धवन और अंबाती रायुडू बैटिंग कर रहे हैं।
-
July 27, 2025 11:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
5 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
5 ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया चैंपियंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। धवन 17 और रायुडू 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 27, 2025 10:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रॉबिन उथप्पा हुए आउट
इंडिया चैंपियंस को पहला झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा, वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इंडिया चैंपियंस ने एक विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं।
-
July 27, 2025 10:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड चैंपियंस ने इंडिया के सामने रखा बड़ा टारगेट
इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। उन्होंने इंडिया चैंपियंस के सामने 224 रन का टारगेट रखा है।
-
July 27, 2025 10:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रवि बोपारा ने जड़ा शानदार शतक
इंग्लैंड चैंपियंस की तरफ से रवि बोपारा ने इस मैच में शानदार शतक लगाया है। उनकी इसी पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 200 रनों का आंकड़ा छूने में कामयाब रही।
-
July 27, 2025 10:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इयान बेल अर्धशतक लगाकर हुए आउट
इंग्लैंड चैंपियंस के बल्लेबाज इयान बेल 54 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हरभजन सिंह ने पवेलियन भेजा है। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन है।
-
July 27, 2025 9:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
12 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। बोपारा 70 और बेल 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 27, 2025 9:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्टुअर्ट बिन्नी का महंगा ओवर
स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने पहले ओवर में 21 रन लुटाए हैं। 10 ओवर के अंत तक इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। बोपारा 59 और बेल 43 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
July 27, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बोपारा और बेल कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी
इंग्लैंड चैंपियंस के लिए इस मैच में रवि बोपारा और इयान बेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 7 ओवर के अंत तक इंग्लैंड चैंपियंस ने 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। बोपारा 34 और बेल 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 27, 2025 9:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
5 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर
5 ओवर का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से इयान बॉल 28 और रवि बोपारा 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 27, 2025 9:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड को लगा पहला झटका
फिल मस्टर्ड के रूप में इंग्लैंड की टीम को पहला झटका लगा है। वह 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें वरुण आरोन ने बोल्ड किया। दो ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 3 रन है।
-
July 27, 2025 8:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंग्लैंड चैंपियंस: फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), रवि बोपारा, मोइन अली, समित पटेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), इयान बेल, टिम एम्ब्रोस, अजमल शहजाद, स्टुअर्ट मीकर, दिमित्री मस्कारेन्हास, रयान साइडबॉटम
इंडिया चैंपियंस: रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, पीयूष चावला, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, वरुण आरोन
-
July 27, 2025 8:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
इंडिया चैंपियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
-
July 27, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड चैंपियंस का स्क्वॉड
इंग्लैंड चैंपियंस: फिल मस्टर्ड (विकेट कीपर), रवि बोपारा, मोईन अली, समित पटेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), इयान बेल, टिम एम्ब्रोस, लियाम प्लंकेट, अजमल शहजाद, स्टुअर्ट मीकर, दिमित्री मस्कारेन्हास, उस्मान अफजल, जेम्स विंस, रयान साइडबॉटम, सर एलेस्टेयर कुक, क्रिस ट्रेमलेट
-
July 27, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया चैंपियंस का स्क्वॉड
इंडिया चैंपियंस: रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शिखर धवन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल, पवन नेगी, वरुण आरोन, गुरकीरत सिंह मान, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन