IND-C vs WI-C: स्टुअर्ट बिन्नी ने बल्ले से बरपाया कहर, तूफानी पारी खेलकर इंडिया चैंपियंस को पहुंचाया सेमीफाइनल में
WCL 2025 Live: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इंडिया चैंपियंस ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

IND-C vs WI-C: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में इंडिया चैंपियंस का सामना आज वेस्टइंडीज चैंपियंस से हुआ। यह मैच लीसेस्टर के ग्रेस रोड ग्राउंड में खेला गया। स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार पारी के बदौलत इंडिया चैंपियंस ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाने में कामयाब रही। वेस्टइंडीज की तरफ से कायरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। जवाब में इंडिया चैंपियंस ने इस टारगेट को 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। स्टुअर्ट बिन्नी ने इंडिया चैंपियंस की तरफ से 21 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली।
यहां देखें इंडिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IND-C vs WI-C Live Score
-
July 30, 2025 12:49 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया चैंपियंस की धमाकेदार जीत
इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इंडिया चैंपियंस ने बिन्नी की तूफानी पारी के बदौलत 145 रन के टारगेट को 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।
-
July 30, 2025 12:06 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
11 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर
11 ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं।
-
July 29, 2025 11:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शिखर धवन लौटे पवेलियन
शिखर धवन 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ड्वेन स्मिथ ने आउट किया। पांच ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
-
July 29, 2025 11:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रॉबिन उथप्पा हुए आउट
इंडिया चैंपियंस को पहला झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा है। वह 7 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए।
-
July 29, 2025 11:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
धवन और उथप्पा ने दिलाई अच्छी शुरुआत
शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने इंडिया चैंपियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई है। 2 ओवर के बाद इंडिया चैंपियंस ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं।
-
July 29, 2025 10:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया चैंपियंस के सामने 145 रनों का टारगेट
वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाने में कामयाब रही। इंडिया चैंपियंस को ये मैच जीतने के लिए 145 रन बनाने होंगे।
-
July 29, 2025 10:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कायरन पोलार्ड का अर्धशतक हुआ पूरा
वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए इस मैच में कायरन पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
-
July 29, 2025 10:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज चैंपियंस के 8 बल्लेबाज हुए आउट
102 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा है। डेव मोहम्मद को पवन नेगी ने आउट किया, वह अपना खाता भी नहीं खोले नहीं पाए।
-
July 29, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्कोर
13 ओवर का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।
-
July 29, 2025 9:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विंडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन
46 के स्कोर पर वेस्टइंडीज चैंपियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ड्वेन ब्रावो और कायरन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
July 29, 2025 9:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर
8 ओवर का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं।
-
July 29, 2025 9:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्कोर
4 ओवर का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। टीम के लिए ड्वेन स्मिथ और लेंडल सिमंस बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
July 29, 2025 9:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वरुण आरोन की घातक गेंदबाजी
इंडिया चैंपियंस को वरुण आरोन ने घातक शुरुआत दिलाई है। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में क्रिस जेल और चैडविक वाल्टन को आउट किया। 2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 14 रन है।
-
July 29, 2025 9:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गेल और लेंडल सिमंस कर रहे हैं ओपनिंग
वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए इस मैच में क्रिस गेल और लेंडल सिमंस ओपनिंग कर रहे हैं। एक ओवर के बाद उनका स्कोर बिना किसी नुकसान पर 2 रन है।
-
July 29, 2025 8:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया चैंपियंस: रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, अभिमन्यु मिथुन, वरुण आरोन, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान
वेस्टइंडीज चैंपियंस: क्रिस गेल (कप्तान), चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, लेंडल सिमंस, ड्वेन स्मिथ, कायरन पोलार्ड, एश्ले नर्स, विलियम पर्किन्स, शेल्डन कॉटरेल, डेव मोहम्मद, निकिता मिलर
-
July 29, 2025 8:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
July 29, 2025 8:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्क्वॉड
ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल (कप्तान), लेंडल सिमंस, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), विलियम पर्किन्स, ड्वेन ब्रावो, एश्ले नर्स, डेव मोहम्मद, कायरन पोलार्ड, शेल्डन कॉटरेल, शैनन गेब्रियल, सुलेमान बेन, निकिता मिलर, फिडेल एडवर्ड्स, शिवनारायण चंद्रपॉल
-
July 29, 2025 8:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया चैंपियंस का स्क्वॉड
रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शिखर धवन, अंबाती रायडू, युवराज सिंह (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, पीयूष चावला, हरभजन सिंह, वरुण आरोन, गुरकीरत सिंह मान, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, सुरेश रैना