1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विंडीज कप्तान ने तीसरे वनडे में जीत का श्रेय एमएस धोनी को दिया, बताया आखिर उनसे हुई बातचीत में मिली थी क्या सलाह

विंडीज कप्तान ने तीसरे वनडे में जीत का श्रेय एमएस धोनी को दिया, बताया आखिर उनसे हुई बातचीत में मिली थी क्या सलाह

भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को विंडीज टीम अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें तीसरे मैच में उनके कप्तान शे होप के बल्ले से शानदार नाबाद 162 रनों की पारी देखने को मिली। होप ने इस मैच में जीत के बाद दिए अपने बयान में एमएस धोनी का भी जिक्र किया।

Shai Hope- India TV Hindi
Image Source : PTI शे होप

भारत के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों को गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले को विंडीज टीम 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच विंडीज टीम की जीत में उनके कप्तान शे होप ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उनके बल्ले से शानदार नाबाद 162 रनों की पारी देखने को मिली। इस सीरीज में शे होप के बल्ले से यह लगातार दूसरा शतक था तो वहीं तीसरे वनडे में जीत के बाद दिए अपने बयान में विंडीज कप्तान होप ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जिक्र भी किया जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर उनके साथ हुई बातचीत में मिली सलाह ने किस तरह टारगेट का पीछा करते हुए चीजें आसान कर दीं।

धोनी से बातचीत का मिला मुझे फायदा

विंडीज कप्तान शे होप ने तीसरे वनडे मैच के बाद दिए अपने बयान में ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत में कहा कि हम सीरीज को शानदार तरीके से खत्म करना चाहते थे, इसलिए मुझे खुशी है कि आज टीम ने जीत हासिल की। सबसे पहले तो हमारी टीम में एक बल्लेबाज़ कम था या शायद दो अगर आप विटेल लॉज को भी गिनें। इसलिए यह हमेशा एक चुनौती होती है। महान खिलाड़ी एमएस धोनी के साथ मेरी इस बारे में अच्छी बातचीत हुई थी और उन्होंने मुझे बताया था कि आपके पास हमेशा उतना समय होता है जितना आप सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा। इसलिए मैं बस नतीजे पर बहुत अधिक ध्यान ना देने की कोशिश कर रहा था। बस प्रोसेस पर ध्यान दिया और खेल को जितना हो सके छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने की कोशिश की और आखिरी ओवर्स में बाउंड्री लगाने के तरीके ढूंढे।

पिछले 2-3 साल से हम अच्छा खेल रहे हैं

शे होप ने अपने बयान में आगे कहा कि मुझे लगता है कि हमने बीच-बीच में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला, बल्लेबाज रन बना रहे और हम यही तो करना चाहते थे। ऐसे में हां हम पिछले दो-तीन सालों से हम बहुत अच्छा खेल रहे हैं और बल्लेबाज ज्यादा कंसिस्टेंट रहे हैं। हम जानते हैं कि भारत में पिचें बल्लेबाजों के लिए अधिक मददगार होती हैं। आपको यहां अपनी स्किल्स दिखानी होती हैं और गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए गेंदबाजी के नजरिए से हमने बहुत कुछ इस सीरीज में सीखा है।

ये भी पढ़ें

आमिर जांगू ने भारतीय धरती पर रचा इतिहास, लगातार 3 मैचों में खेली 50+ रनों की पारी

युवराज सिंह ने 44 की उम्र में लगाए 6 छक्के, 161 की स्ट्राइक रेट से बनाए 71 रन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Latest Cricket News