A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI-C vs SA-C: स्कोर बराबर होने के बाद साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने बॉल आउट में दर्ज की जीत, वेस्टइंडीज को मिली हार

WI-C vs SA-C: स्कोर बराबर होने के बाद साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने बॉल आउट में दर्ज की जीत, वेस्टइंडीज को मिली हार

WI-C vs SA-C WCL 2025: साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को बॉल आउट में शिकस्त दी है और वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स 2025 में पहला मुकाबला जीत लिया है।

Edgbaston cricket Stadium- India TV Hindi
Image Source : GETTY एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड

West indies Champions vs South Africa Champions Cricket Score WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियंनशिप लीजेंड्स 2025 का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवर्स का मैच हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। फिर डकवर्थ लुईस नियम की वजह से अफ्रीका को 81 रनों का टारगेट मिला। फिर 11 ओवर के बाद स्कोर बराबर हो गया। बॉल आउट में नतीजा अफ्रीका के पक्ष में गया, जहां अफ्रीका के जेजे स्मट्स और वेन पार्नेल ने विकेट को हिट किया। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी गेंदबाज विकेट को हिट नहीं कर पाया।

SA-C vs WI-C के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Latest Cricket News

Live updates : WI-C vs SA-C Live

  • 11:03 PM (IST) Posted by Govind Singh

    बॉल आउट में अफ्रीका चैंपियंस को मिली जीत

    WCL 2025 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को शिकस्त दी है। पहले दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया था। फिर मैच का नतीजा बॉल आउट में आया, जहां बाजी अफ्रीकी टीम के हाथ लगी।

  • 9:58 PM (IST) Posted by Govind Singh

    मुकाबला हुआ टाई, बॉल आउट में होगा फैसला

    बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका चैंपियंस को डकवर्थ लुईस के नियम के हिसाब से 81 रनों का लक्ष्य मिला था। अफ्रीका चैंपियंस को आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे। लेकिन इस ओवर में अफ्रीकी टीम सिर्फ 8 रन ही बना पाई और मुकाबला टाई हो गया। वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए ये ओवर फिडेल एडवर्ट ने किया था। अब मैच का नतीजा बॉल आउट के जरिए होगा।

  • 9:37 PM (IST) Posted by Govind Singh

    8वें ओवर में गिरे दो विकेट

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस के 8वें ओवर में दो विकेट गिर गए। इसके सरेल इर्वी 27 रन बनाकर और हाशिम अमला 15 रन बनाकर आउट हुए। ये दोनों विकेट शेल्डन कॉट्रेल के ओवर में गिरे थे।

  • 9:16 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पांच ओवर के बाद साउथ अफ्रीका चैंपियंस का स्कोर

    पांच ओवर के बाद साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सरेल इर्वी और हाशिम अमाल मौजूद हैं।

  • 9:11 PM (IST) Posted by Govind Singh

    डिविलियर्स हुए आउट

    विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वह मैच में तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं।

  • 9:03 PM (IST) Posted by Govind Singh

    रिचर्ड लेवी हुए आउट

    रिचर्ड लेवी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उनका विकेट शेल्डन कॉट्रेल ने हासिल किया है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने 2 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हाशिम अमला जीरो रन और एबी डिविलियर्स तीन रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:43 PM (IST) Posted by Govind Singh

    वेस्टइंडीज चैंपियंस ने बनाए 79 रन

    वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने निर्धारित 11 ओवर्स के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए हैं। क्रीज पर एश्ले नर्स और चैडविक वाल्टन मौजूद हैं।

  • 8:32 PM (IST) Posted by Govind Singh

    ड्वेन ब्रावो हुए आउट

    ड्वेन ब्रावो मैच में 5 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट डुआने ओलीवर ने हासिल किया है। विंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं।

  • 8:31 PM (IST) Posted by Govind Singh

    9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्कोर

    9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चैडविक वाल्टन और ड्वेन ब्रावो मौजूद हैं। मैच में लिंडन सिमंस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 28 रन बनाकर आउट हो गए।

  • 8:19 PM (IST) Posted by Govind Singh

    6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्कोर

    वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने 6 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लिंडन सिमंस और चैडविक वॉल्टन मौजूद हैं।

  • 8:14 PM (IST) Posted by Govind Singh

    ड्वेन स्मिथ लौटे पवेलियन

    वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। ड्वेन स्मिथ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद कायरन पोलार्ड भी मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए। पांच ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कायरन पोलार्ड और लिंडन सिंमस मौजूद हैं।

  • 8:01 PM (IST) Posted by Govind Singh

    2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्कोर

    2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लिंडन सिमंस और ड्वेन स्मिथ मौजूद हैं।

  • 8:00 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पहले ओवर में ही आउट हुए क्रिस गेल

    दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पहले ही ओवर में आउट हो गए हैं। उनका विकेट ओलीवर विलजोयन ने हासिल किया है।

  • 7:52 PM (IST) Posted by Govind Singh

    वेस्टइंडीज चैंपियंस के इम्पैक्ट ऑप्शन:

    शैनन गेब्रियल, डेव मोहम्मद, निकिता मिलर

  • 7:51 PM (IST) Posted by Govind Singh

    दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के इम्पैक्ट ऑप्शन:

    रिचर्ड लेवी, जैक्स रूडोल्फ, हेनरी डेविड्स, इमरान ताहिर

  • 7:51 PM (IST) Posted by Govind Singh

    दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन:

    एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, मोर्ने वैन विक (विकेट कीपर), जेजे स्मट्स, सारेल एर्वी, क्रिस मॉरिस, जीन-पॉल ड्यूमिनी, वेन पार्नेल, हार्डस विल्जोएन, डुआने ओलिवियर, आरोन फैंगिसो।

  • 7:50 PM (IST) Posted by Govind Singh

    वेस्टइंडीज चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन:

    ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल (कप्तान), कीयरन पोलार्ड, विलियम पर्किन्स, चैडविक वाल्टन (विकेट कीपर), लेंडल सिमंस, ड्वेन ब्रावो, एश्ले नर्स, शेल्डन कॉटरेल, फिडेल एडवर्ड्स, सुलेमान बेन।

  • 7:31 PM (IST) Posted by Govind Singh

    दोनों टीमों के बीच होगा 11 ओवर्स का मैच

    एजबेस्टन के मैदान पर बारिश रुक गई है और अब दोनों टीमों के बीच 11 ओवर्स का मुकाबला खेला जाएगा।

  • 7:23 PM (IST) Posted by Govind Singh

    रुक गई बारिश

    एजबेस्टन में बारिश अब रुक गई और हल्की धूप भी निकल आई है। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि अगर मैच शुरू होता है, तो कितने ओवर का होगा और कब होगा।

  • 5:47 PM (IST) Posted by Govind Singh

    आसमान में छाए हुए हैं बादल

    एजबेस्टन में अभी भी बूंदाबांदी हो रही है। मैदान में भी कई जगह पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और अंधेरा भी है। पिच को पूरी तरह से ढक दिया गया है। इसी वजह से जल्दी मैच शुरू होने की संभावना नहीं है।

  • 4:57 PM (IST) Posted by Govind Singh

    फिर से शुरू हुई बूंदा-बांदी

    एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में फिर से बूंदा-बांदी शुरू हो गई है। फैंस ग्राउंड में बैठे हुए निराश दिखाई दे रहे हैं। 

  • 4:47 PM (IST) Posted by Govind Singh

    रुक गई बारिश

    बर्मिंघम के मैदान पर बारिश रुक चुकी है। ऐसे में कुछ देर के बाद अंपायर्स टॉस करवाने का फैसला कर सकते हैं।

  • 4:34 PM (IST) Posted by Govind Singh

    बारिश की वजह से टॉस में देरी

    एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में अभी बारिश हो रही है। इसी वजह से टॉस में देरी हो रही है।