1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज की जीत ने WTC 2025-27 अंकतालिका में पाकिस्तान का किया बुरा हाल, भारतीय टीम इस पोजीशन पर

वेस्टइंडीज की जीत ने WTC 2025-27 अंकतालिका में पाकिस्तान का किया बुरा हाल, भारतीय टीम इस पोजीशन पर

वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में अपने अंकों के प्रतिशत में सुधार किया है तो वहीं पाकिस्तान की स्थिति और भी खराब हो गई है।

Pakistan vs West Indies- India TV Hindi
Image Source : AFP पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, टेस्ट मैच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में पाकिस्तानी टीम की स्थिति वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 90 रनों की हार के बाद और भी अधिक खराब हो गई है। पाकिस्तान को जहां विदेशी सरजमीं पर लगातार 8वें टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं WTC 2025-27 की अंकतालिका में वह अभी भी अंतिम पायदान पर मौजूद हैं जिसमें उनके अंकों के प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली है, जो इस मुकाबले से पहले 8.33 था तो वहीं अब वह 6.66 पर पहुंच गया है। वेस्टइंडीज को लेकर बात की जाए तो वह पहले भी 8वें नंबर पर मौजूद थी जिसमें अब उनके अंकों का प्रतिशत 22.73 हो गया। भारतीय टीम WTC 2025-27 की अंकतालिका में 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है।

पाकिस्तान ने 5 में गंवाए चार टेस्ट मुकाबले

पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शुरुआती तीन संस्करणों की तरह चौथे एडिशन में भी उनका शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने अब तक WTC 2025-27 में खेले 5 टेस्ट मुकाबलों में से चार में हार का सामना किया है। पाकिस्तानी टीम के कुल अंक जहां सिर्फ चार हैं तो वहीं उनके अंकों का प्रतिशत 6.66 है। ऐसे में अब उनके लिए फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है। वेस्टइंडीज टीम को लेकर बात की जाए तो WTC 2025-27 में उनकी 11 टेस्ट मैचों में दूसरी जीत है और उनके अंकों का कुल प्रतिशत 22.73 हो गया है और वह 8वें नंबर पर मौजूद हैं।

भारत 5वें नंबर पर तो ऑस्ट्रेलिया पहली पोजीशन पर बरकरार

WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में अन्य टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम 5वें नंबर पर मौजूद है जिसमें उनके अंकों का प्रतिशत यानी पीसीटी 48.15 है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 87.50 पीसीटी अंकों के साथ पहली पोजीशन पर बरकरार है जबकि साउथ अफ्रीकी टीम 75 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं न्यूजीलैंड 72.22 पीसीटी अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। चौथी पोजीशन पर बांग्लादेश की टीम 58.33 अंक प्रतिशत के साथ है। श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर 47.67 अंक प्रतिशत के साथ काबिज है जबकि इंग्लैंड 24.36 अंक प्रतिशत के साथ 7वें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें

असिस्टेंट कोच के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप की होगी विदाई! BCCI ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

ICC T20 वर्ल्ड कप 2032 में टीमों की संख्या में हो सकता है इजाफा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Latest Cricket News