1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोई बल्लेबाज नहीं चाहेगा यहां खेलना, दो दिन में गिर गए एक के बाद एक 24 विकेट

कोई बल्लेबाज नहीं चाहेगा यहां खेलना, दो दिन में गिर गए एक के बाद एक 24 विकेट

WI vs AUS: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब तक दो दिन का हुआ है, लेकिन इसी में 24 विकेट गिर चुके हैं।

Jayden Seales- India TV Hindi
Image Source : GETTY जेडन सील्स

West Indies vs Australia: टेस्ट ​क्रिकेट की खास बात यही होती है कि इसमें बल्लेबाज जब तक चाहे बल्लेबाजी कर सकता है। ओवर का कोई मामला नहीं होता। लेकिन जब टेस्ट में बल्लेबाज कुछ ही गेंदें खेलकर बाहर जाने लगें तो क्या कहिएगा। टेस्ट ​क्रिकेट में दो दिन में ही जब 24 विकेट गिर जाएं और लगे कि मैच कभी खत्म हो सकता है, इसका मतलब समझा जाना चाहिए। ऐसा ही कुछ हाल इस वक्त बारबाडोस का है, जहां अभी टेस्ट के दो ही दिन हुए हैं और इस दौरान अब तक 24 विकेट गिर गए हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या तीसरे ही दिन मैच खत्म हो जाएगा या फिर आगे जाएगा। 

वेस्टइंडीज के दौरे पर है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका से मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जा रहा है, जहां बल्लेबाजों को एक एक रन बनाना भारी हो रहा है। चूं​कि ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का मैच है, इसलिए कोई भी टीम इसे हल्के में नहीं ले रही है। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में केवल 180 रन पर आउट

उस वक्त दुनिया आश्चर्य में पड़ गई, जब ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में केवल 180 रन पर ही आउट हो गई। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली। टीम के आधे बल्लेबाज को दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। इसके बाद जब वेस्टइंडीज की बारी आई तो वे भी 190 रन ही बना सके। यानी वेस्टइंडीज  की टीम भले ही ज्यादा रन ना बना पाई हो, लेकिन इतना जरूर है कि उसने दस रन की अहम बढ़त जरूर हासिल कर ली। 

आज की खत्म हो सकता है मुकाबला

जब दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 92 रन बना लिए थे। यानी अभी ऑस्ट्रेलिया के पास केवल 82 रनों की बढ़त है, लेकिन उसके पास केवल छह और विकेट शेष हैं। अब जब तीसरे दिन का खेल शुरू होगा तो देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम कितने और रन बना पाती है। मैच भले ही लोस्कोरिंग हो रहा हो, लेकिन हो काफी रोचक रहा है। अभी ये कह पाना मुश्किल है कि कौन सी टीम बाजी मार जाएगी। लेकिन हां, इतना जरूर है कि यहां पर एक एक रन बनाना मुश्किल काम है। 

Latest Cricket News