Published : Aug 14, 2022 11:11 pm IST,
Updated : Aug 15, 2022 06:46 am IST
WEST INDIES vs NEW ZEALAND 3rd T20I HIGHLIGHTS: वेस्टइंडीज ने तीसरा टी20 मैच आठ विकेट से जीता। न्यूजीलैंड ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
Image Source : GETTY West Indies vs New Zealand T20I Series
WI vs NZ 3rd T20I HIGHLIGHTS: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच को मेजबान टीम ने आठ विकेट से जीत लिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने हार के बावजूद तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। किंग्सटन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड के 146 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 19वें ओवर में हासिल कर लिया।