WI vs SCO T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच के साथ हुआ। इसके बाद पहले दिन का दूसरा मैच स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में खेला गया। इस मुकाबले को वेस्टइंडीज की टीम 35 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही और इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। विंडीज टीम को इस मैच में जीत दिलाने में बल्ले से जहां शिमरन हेटमायर ने अहम भूमिका अदा की तो वहीं गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने कुल 5 विकेट हासिल किए।
इस मैच में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंग्टन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर बनाया है। विंडीज टीम की तरफ से शिमरन हेटमायर ने 36 गेंदों में शानदार 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ब्रैंडन किंग ने 35 तो वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 रन बनाए। स्कॉटलैंड की तरफ से गेंदबाजी में ब्रैड करी ने 2 विकेट हासिल किए।
स्कॉटलैंड की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 18.5 ओवर्स में 147 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें उनकी तरफ से बल्ले से रिची बेरिंग्टन ने 24 गेंदों में 42 रनों की पारी तो वहीं टॉम ब्रूस ने 28 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, लेकिन दोनों ही अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। रोमारियो शेफर्ड ने इस मैच में कुल 3 ओवर्स की गेंदबाजी की और उसमें उन्होंने हैट्रिक लेने के साथ 20 रन देते हुए कुल 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेसन होल्डर ने तीन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ ने 1-1 विकेट हासिल किया।
WI vs SCO दोनों टीमों की प्लेइंग XI
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, मैथ्यू क्रॉस(विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन(कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, सफयान शरीफ
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह एहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकेल होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड
Latest Cricket News