A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. West Indies vs Zimbabwe Score: सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को रौंदा, 107 रनों से दर्ज की जीत

West Indies vs Zimbabwe Score: सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को रौंदा, 107 रनों से दर्ज की जीत

West Indies vs Zimbabwe Score: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 254 रन ठोक दिए। लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाज 255 रन के टारगेट को हासिल नहीं कर पाए।

west indies vs zimbabwe- India TV Hindi
Image Source : AP PTI वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे

West Indies vs Zimbabwe Score: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मैच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज को जिम्बाब्वे ने 107 रनों से हरा दिया है। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और बैटिंग करते हुए उन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। इस टारगेट को जिम्बाब्वे की टीम हासिल करने में नाकाम रही। उनकी टीम 17.4 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 107 रनों से हारने के बाद जिम्बाब्वे की टीम को पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट में बड़ा झटका लगा है।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने एक बार फिर वही काम किया, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिमरन हेटमायर ने केवल 34 बॉल पर 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं रॉवमैन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। इसके बाद शेफरेन रदरफोर्ड ने केवल 13 बॉल पर 31 रन ठोक दिए। इनके अलावा लॉअर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी छोटी लेकिन तेज तर्रार पारियां खेली।

जिम्बाब्वे की बैटिंग की बात करें तो वहां टीम के लिए ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 21 बॉल पर 43 रन की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और 5 छक्के लगाए। उनके अलावा डियोन मेयर्स ने 15 गेंद में 28, सिकंदर रजा ने 20 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। इसके अलावा टीम के बाकी के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से गुडाकेश मोती ने 4 विकेट और अकील हुसैन ने 3 विकेट लिए।

Latest Cricket News