1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वुमेंस T20I में सिर्फ दो बार ऑस्ट्रेलिया को हरा पाई है वेस्टइंडीज, अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में होगा आमना-सामना

वुमेंस T20I में सिर्फ दो बार ऑस्ट्रेलिया को हरा पाई है वेस्टइंडीज, अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में होगा आमना-सामना

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। T20I में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Australia Women vs West Indies Women- India TV Hindi
Image Source : AFP ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। जारी टूर्नामेंट में 30 जून से नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम टॉप-4 में जगह बनाने में कामयाब रही। इस वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि वुमेंस T20I में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच साल 2009 से लेकर अब तक T20 इंटरनेशनल में अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया को 17 मैचों में जीत मिली है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 2 मैच जीतने में कामयाब हुई है। इन आंकड़ों को देखकर हम ये कह सकते हैं कि यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है और इस सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट्स माना जा रहा है। लेकिन टी20 फॉर्मेट में कोई भी टीम किसी को भी हराकर उलटफेर कर सकती है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

वुमेंस T20I में वेस्टइंडीज को कब मिली थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत

वेस्टइंडीज महिला टीम ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को 2016 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था। ईडन गार्डन्स में खेले गए उस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। 149 रन के टारगेट को वेस्टइंडीज महिला की टीम ने 19.3 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल किया था। इसके बाद वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी जीत 2023 में टी20 सीरीज के दौरान मिली थी। उस मैच में वेस्टइंडीज ने 213 रन का टारगेट हासिल किया था।

ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का प्रदर्शन कैसा रहा?

इस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो वेस्टइंडीज महिला टीम ने 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही, वहीं दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 6 पॉइंट्स के साथ उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी 5 मैचों में जीत दर्ज की और 10 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर रही।

यह भी पढ़ें

आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, अब टॉप की कुर्सी पर भी खतरा

LA 2028 ओलंपिक के लिए क्रिकेट के क्वालिफिकेशन नियमों का हुआ ऐलान, भारतीय महिला टीम ने किया क्वालीफाई

Latest Cricket News