A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कहां हैं युजवेंद्र चहल? क्यों हैं टीम से बाहर? जानिए असली वजह

कहां हैं युजवेंद्र चहल? क्यों हैं टीम से बाहर? जानिए असली वजह

आईपीएल क्वालीफायर में पंजाब किंग्स और आरसीबी आमने सामने हैं, लेकिन इस मैच में भी युजवेंद्र चहल को खेलने का मौका नहीं मिला। आखिर ऐसा फैसला क्यों किया गया।

Yuzvendra Chahal- India TV Hindi
Image Source : GETTY युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। इस बार वे आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ मैचों से वे गायब हैं। वे टीम के साथ तो हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। अब फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिरी इतने अहम मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल क्यों नहीं किया गया। आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर में भी उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर ने मौका क्यों नहीं दिया। चलिए इस पर बात करते हैं। 

उंगली में चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं चहल

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला है। ये मैच इसलिए अहम है, क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, सीधे फाइनल में चली जाएगी। इस बीच जब कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के लिए आए और अपनी प्लेइंग इलेवन बताई तो उसमें चहल का नाम गायब था। ​चहल ने इसी सीजन पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक भी ली थी। आपको बता दें कि चहल की उंगुली में चोट लगी थी, इसलिए वे टीम से बाहर बैठे हुए हैं। हालांकि पिछले मुकाबले में जब पंजाब और मुंबई की टीम आमने सामने थी, तब वे मैदान पर भी नजर आए, लेकिन चोट लगी होने के कारण वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए। 

पंजाब किंग्स के लिए चहल बहुत जरूरी

इस बीच चहल के जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स की टीम फाइनल की तगड़ी दावेदार है। टीम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द चहल ठीक हो जाएं और फिर अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएं। हालांकि चहल का बाहर होना पंजाब के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है। पंजाब के फैंस भी इस बात को लेकर काफी परेशान हैं। उनके बाहर होने से टीम की चिंता भी बढ़ी हुई है। चहल के बिना पंजाब किंग्स की गेंदबाजी भी काफी कमजोर नजर आ रही है। अब पंजाब को पहली बार खिताब जीतना है तो इस बारे में जरूर सोचना होगा। 

पंजाब की टीम खिताब जीतने की भी दावेदार

पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में अगर टीम विजेता बनती है तो ये इतिहास रचने जैसा होगा। अय्यर की ​कप्तानी में ही पिछले साल केकेआर ने खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इसके बाद वे टीम से रिलीज हो गए। आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिस कप्तान ने आईपीएल जीता हो, उसे अगले ही साल बाहर होना पड़ा। इसके बाद वे पंजाब से जुड़े और नई टीम को भी वे आगे तक लेकर आ गए हैं, लेकिन सवाल यही है कि क्या पंजाब की टीम खिताब अपने नाम कर पाएगी। ये आने वाला वक्त ही बताएगा। 

Latest Cricket News