1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Who is Praful Hinge: 24 साल के गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, 30 लाख रुपये में बने थे SRH का हिस्सा

Who is Praful Hinge: 24 साल के गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, 30 लाख रुपये में बने थे SRH का हिस्सा

Who Is Praful Hinge: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 24 साल के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल किया, जिन्होंने डेब्यू मैच में अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेने के साथ इतिहास रच दिया।

praful hinge- India TV Hindi
Image Source : AP प्रफुल्ल हिंगे

Who is Praful Hinge: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें 24 साल के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे जो इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे हैं, उन्होंने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल करने के साथ इतिहास रच दिया है। प्रफुल्ल हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए हुए प्लेयर ऑक्शन में 30 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया था, जिसके बाद उन्होंने डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्रे प्रिटोरियस को डक पर भेजने के साथ आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है।

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे

24 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को लेकर बात की जाए तो वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की टीम से खेलते हैं और वह नागपुर के रहने वाले हैं। आईपीएल 2026 सीजन के ऑक्शन से पहले प्रफुल्ल हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया था, जिसके बाद हैदराबाद ने उनके टैलेंट को देखते हुए अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया। घरेलू क्रिकेट में प्रफुल्ल हिंगे के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने फर्स्ट क्लास में 10, लिस्ट-ए में 6 और टी20 फॉर्मेट में दो मैच खेले हैं। प्रफुल्ल हिंगे ने टी20 में अपना डेब्यू मैच पिछले साल आंध्रा टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें अब उन्होंने सीधे अपना दूसरा मुकाबला आईपीएल में इस फॉर्मेट में खेला है। प्रफुल्ल हिंगे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 27 विकेट जहां हासिल किए हैं तो वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 5 विकेट हैं।

बनना चाहते थे बल्लेबाज, बन गए गेंदबाज

प्रफुल्ल हिंगे को लेकर बात की जाए तो उनका सपना बल्लेबाज बनने का था, लेकिन उनके पिता ने उनकी कद काठी को देखते हुए उन्हें गेंदबाज बनने की सलाह दी। इसके बा उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, जिसमें साल 2022 से प्रफुल्ल हिंगे चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन ट्रेनिंग कर रहे हैं और 2024 में 15 दिवसीय कैंप के लिए वह ब्रिस्बेन के दौरे पर भी गए थे। प्रफुल्ल हिंगे को ईशान किशन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी शामिल करने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट से जयदेव उनादकट को शामिल कर लिया था। हालांकि इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे को मौका मिलने के साथ अपना कमाल दिखाने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

IPL में बना नया इतिहास, प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही मैच में किया करिश्मा, वैभव समेत 3 खिलाड़ी को डक पर किया आउट

अभिषेक शर्मा ने अब शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी छूट गए पीछे

Latest Cricket News