1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Who is Sakib Hussain: 21 साल के बिहार के तेज गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में दिखाया कमाल, जानें आखिर कौन है ये?

Who is Sakib Hussain: 21 साल के बिहार के तेज गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में दिखाया कमाल, जानें आखिर कौन है ये?

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में बिहार के 21 साल के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को मौका दिया था, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू मैच में कमाल दिखाते हुए 4 विकेट हासिल किए।

Sakib Hussain- India TV Hindi
Image Source : AFP साकिब हुसैन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 57 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में हैदराबाद की जीत में आईपीएल डेब्यू मुकाबला खेल रहे 21 साल के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अहम भूमिका निभाई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में साकिब हुसैन ने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 24 रन देने के साथ चार विकेट हासिल किए, जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल, डुनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का शिकार किया। अपने इस प्रदर्शन के दम पर साकिब हुसैन आईपीएल डेब्यू मैच में छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कौन हैं साकिब हुसैन

बिहार से आने वाले 21 साल के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को लेकर बात की जाए तो वह आईपीएल 2024 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब को आईपीएल 2026 सीजन के ऑक्शन में 30 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया था। साकिब ने टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू मुकाबला साल 2022-23 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की तरफ से किया था और उस समय उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। साकिब ने अपने दूसरे टी20 मैच में ही 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्हें बिहार की तरफ से साल 2025-26 के रणजी ट्रॉफी सीजन में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में पारी में 5 विकेट हॉल लेने के साथ 41 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। अब आईपीएल में डेब्यू करने के साथ ही साकिब ने अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर भी साबित किया है।

आईपीएल डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी

  • अल्जारी जोसेफ - 12 रन देकर 6 विकेट बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2019)
  • एंड्रयू टाय - 17 रन देकर 5 विकेट बनाम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स (साल 2017)
  • शोएब अख्तर - 11 रन देकर 5 विकेट बनाम दिल्ली कैपिटल्स (साल 2008)
  • केवोन कूपर - 26 रन देकर 4 विकेट बनाम पंजाब किंग्स (साल 2012)
  • अश्विनी कुमार - 24 रन देकर 4 विकेट बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (साल 2025)
  • साकिब हुसैन - 24 रन देकर 4 विकेट बनाम राजस्थान रॉयल्स (साल 2026)
  • डेविड वीजे - 33 रन देकर 4 विकेट बनाम मुंबई इंडियंस (साल 2015)
  • प्रफुल्ल हिंगे - 34 रन देकर 4 विकेट बनाम राजस्थान रॉयल्स (साल 2026)

हर खिलाड़ी ऐसे ही डेब्यू की उम्मीद करता है

साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ मुकाबले में मिली जीत के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी ऐसे ही डेब्यू की उम्मीद करता है, इसलिए यह बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। बॉलिंग कोच ने मुझे मैच से एक दिन पहले बताया था कि मैं खेलूंगा। तब से, मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने पर था। मानसिक तौर पर मैंने खुद को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार किया था। वरुण भाई पिछले चार सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी बॉलिंग में आपको जो भी सुधार दिख रहा है, वह उन्हीं की वजह से है। मैं इसका पूरा श्रेय उन्हें देता हूं।

ये भी पढ़ें

Who is Praful Hinge: 24 साल के गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, 30 लाख रुपये में बने थे SRH का हिस्सा

IPL में बना नया इतिहास, प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही मैच में किया करिश्मा, वैभव समेत 3 खिलाड़ी को डक पर किया आउट

Latest Cricket News