Shubman Gill Not Playing: IPL 2026 का नौंवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले गुजरात की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टॉस के वक्त राशिद खान ने बताया कि गिल इस मैच से क्यों बाहर हैं। आपको बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
शुभमन गिल को लेकर राशिद खान ने क्या कहा?
टॉस के वक्त गुजरात टाइटंस के स्टैंड इन कप्तान राशिद खान ने कहा कि गिल को मांसपेशियों में थोड़ी खिंचाव की दिक्कत हुई है, उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर वापस आ जाएंगे। उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। राशिद खान के इस बयान से ये साफ हो गया है कि गिल इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें इस मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। अब अगले मैच में वह फिट होकर वापसी कर पाते हैं या नहीं ये देखने लायक बात होगी।
गुजरात की टीम कर रही है गेंदबाजी
टॉस को लेकर गुजरात के कप्तान ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। विकेट ताजा है और मुझे लगता है कि शुरुआत में बॉलर्स को कुछ मदद मिलेगी, लेकिन अब तक हम टॉस के नतीजे से काफी खुश हैं। मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमने अच्छा क्रिकेट खेला। लेकिन कुछ ऐसे एरिया हैं जहां हमें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों में सुधार करने की जरूरत है। हमने मीटिंग्स में इस बारे में काफी चर्चा की है; अब हमें बस यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और अपना 100% देना है।
GT vs RR मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, विराट-धोनी वाले क्लब में मारी एंट्री
संजू सैमसन लगातार दो पारियों में हुए फ्लॉप, बचाव में आए हेड कोच, कहा- हर मैच में रन नहीं बनते
Latest Cricket News