1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs IND : पहले मैच में ये हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

WI vs IND : पहले मैच में ये हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

WI vs IND : टीम इंडिया के लिए मिडल आर्डर का सेलेक्शन काफी दिलचस्प होना चाहिए। देखना होगा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को पहले वन डे मैच में मौका मिलता है कि नहीं।

Shikhar Dhawan- India TV Hindi
Image Source : PTI Shikhar Dhawan

Highlights

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को
  • बतौर विकेट कीपर संजू सैमसन और ईशान किशन में से एक को मिलेगा मौका
  • आवेश खान और अर्शदीप सिंह में से एक खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

WI vs IND Team India's probable playing XI for the 1st ODI matc: टीम इंडिया का सफल इंग्लैंड दौरा खत्म चुका है। सीरीज की शुरुआत में खेला गया टेस्ट मैच टीम इंडिया हार गई थी, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने वन डे और टी20 सीरीज में इंग्लैंड को बुरी तरह से पछाड़ा था। टीम इंडिया अब एक और वन डे सीरीज की ओर बढ़ रही है। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज खेलनी है। कप्तान रोहित शर्मा के सीरीज के लिए आराम दिया गया है और कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन को दी गई है। इस बीच टीम में कुछ युवा और नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, इसलिए सवाल ये है कि पहले वन डे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। 

टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ियों को सीरीज से दिया गया है रेस्ट
वन डे सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को भी रेस्ट दिया गया है। पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज से बाहर हैं, वहीं केएल राहुल और कुलदीप यादव अभी भी चोटों से उबर रहे हैं। जल्द ही इनका फिटनेस टेस्ट भी होगा। इतने सारे प्रमुख खिलाड़ी मौजूद नहीं होने के कारण टीम इंडिया को काफी माथापच्ची करनी होगी। रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में एक ओपनर तो कप्तान शिखर धवन ही होंगे, लेकिन इसके बाद उनका दूसरा जोड़ीदार कौन होगा, ये देखना​ दिलचस्प होगा। ओपनिंग के लिए टीम इंडिया के पास कई और आप्शन भी हैं। ईशान किशन के अलावा रुतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल भी सलामी बल्लेबाज के लिए विकल्प हैं। सबसे अधिक संभावना इस बात की है कि पहले मैच में ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आएं, बाकी खिलाड़ियों को बाद के मैचों का इंतजार करना पड़ सकता है। 

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, लेकिन करनी होगी काफी माथापच्ची
टीम इंडिया के लिए मिडल आर्डर का सेलेक्शन काफी दिलचस्प होना चाहिए। देखना होगा कि संजू सैमसन को पहले वन डे मैच में मौका मिलता है कि नहीं। हालांकि वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के मिडल आर्डर में इतना तगड़ा कंपटीशन है कि उन्हें लगातार टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है। संजू सैमसन को भी इस सीरीज के लिए अपने मौके का इंतजार करना होगा। श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा को इस सीरीज के पहले मैच में मौका मिल सकता है। ये दोनों खिलाड़ी मिडल आर्डर की जिम्मेदारी निभाएंगे। ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा का प्लेइंग इलेवन में चुना जाना करीब करीब तय है। रवींद्र जडेजा तो टीम के उप कप्तान भी हैं, इसलिए वे तो टीम के साथ रहेंगे ही रहेंगे। गेंदबाजी की बात करें तो इसमें तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकत हैं। अगर अर्शदीप सिंह को मौका मिला तो वे वन डे में अपना डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं स्पिनर की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल के हाथों में होगी, ये भी करीब करीब पक्का है।

पहले मैच में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन 
शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

Latest Cricket News