ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार मिचेल स्टार्क और भारत की शानदार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को विजडन ने अपने बड़े अवार्ड के लिए चुना है। मिचेल स्टार्क जहां पुरुष कैटेगरी में चुने गए हैं, वहीं दीप्ति शर्मा का नाम महिला कैटेगरी में है। इतन ही नहीं, भारत के 4 क्रिकेटर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जो एक गौरव की बात है। ये अवार्ड पिछले साल के लिए हैं, जो सालना दिए जाते हैं।
मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज के दौरान किया था कमाल का प्रदर्शन
विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दुनिया का लीडिंग मेन्स क्रिकेटर चुना है, वहीं दीप्ति शर्मा को लीडिंग विमेंस प्लेयर चुना गया है। मिचेल स्टार्क ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई एशेज सीरीज के दौरान में शानदार भूमिका निभाई थी। बात अगर दीप्ति शर्मा की करें तो उन्होंने नवंबर में भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत में काफी बड़ा रोल निभाया था।
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी
अब करीब 36 साल के हो चुके स्टार्क ने साल 2025 में 11 टेस्ट मैच खेलकर 55 विकेट अपने नाम किए। उनका औसत इस दौरान 17.32 का रहा। स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 रन देकर 6 विकेट लेकिन कमाल का खेल दिखाया था। इसके बाद उन्होंने एशेज के पहले दो टेस्ट मैचों में 18 विकेट चटका दिए। इतना ही नहीं पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान उन्होंने 31 विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी।
भारत की वनडे विश्व कप जीत में दीप्ति शर्मा का अहम योगदान
बात अगर दीप्ति शर्मा की करें तो वे वनडे विश्व कप में भारत की जीत की स्टार रहीं। भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया था। फाइनल में भारत ने 52 रन से जीत दर्ज कर पहली बार वनडे विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। इस दौरान दीप्ति शर्मा ने ना केवल 215 रन बनाए, बल्कि 22 विकेट भी चटकाए। फाइनल में दीप्ति का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा। इसीलिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किय जा रहा है।
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज का नाम भी शामिल
इस बीच भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इसमें भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को फाइव क्रिकेटर ऑफ द ईयर में शामिल किया गया है। पिछले साल जब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी, उसमें इन सभी प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया था। बड़ी बात ये है कि इस साल के बड़े अवॉर्ड्स में से एक पाने वाले एकमात्र अंग्रेज इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हसीब हमीद हैं। वह फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर की लिस्ट में हैं
यह भी पढ़ें
IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स को पहली हार से बड़ा झटका, सनराइजर्स हैदराबाद की अंक तालिका में लंबी छलांग
Who is Sakib Hussain: 21 साल के बिहार के तेज गेंदबाज ने IPL डेब्यू मैच में दिखाया कमाल, जानें आखिर कौन है ये?
Latest Cricket News