भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में फिलहाल इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में टीम इंडिया को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी है। किसी भी टेस्ट मैच में चौथी पारी में बैटिंग करना सबसे मुश्किल काम होता है। ऐसे में भारतीय गेंदबाज चाहेंगे कि वह इंग्लैंड को जल्द से जल्द आउट करें ताकी उनके सामने चेज करने के लिए कम टारगेट हो।
चौथी पारी में ऋषभ पंत ने बनाए हैं खूब रन
हालांकि इंग्लैंड अगर इस मैच में जो भी टारगेट रखेगी उससे शायद टीम इंडिया के बल्लेबाजों को घबराने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। क्योंकि भारतीय टीम की बैटिंग इस वक्त सबसे मजबूत नजर आ रही है। भारतीय टीम में इस वक्त एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है, जिसका टेस्ट में चौथी पारी में बैटिंग करते हुए शानदार रिकॉर्ड है। हम यहां बात कर रहे हैं ऋषभ पंत की। उन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में बैटिंग करते हुए खूब रन बनाए हैं।
टेस्ट में चौथी पारी में ऋषभ पंत पंत के आंकड़े
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस फॉर्मेट में वह अभी तक काफी सफल भी रहे हैं। चौथी पारी में बैटिंग करते हुए उनके रिकॉर्ड की बात करें तो वहां उन्होंने अब तक 11 पारियों में 51.77 के औसत से 466 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में वह शानदार लय में चल रहे हैं।
लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में ऋषभ पंत ने लगाया था शतक
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 134 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 118 रन बनाए थे। उसके बाद उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में भी उपयोगी पारियां खेली थी। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत 74 रन बनाकर रनआउट हुए थे। अब पंत चौथी पारी में बड़ा स्कोर बनाकर टीम इंडिया की जीत में अपना योगदान देना चाहेंगे। आपको बता दें कि पंत को विकेटकीपिंग के दौरान चोट लगी थी, जिस वजह से वह फिलहाल कीपिंग नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
बार-बार देखना चाहेंगे आप इस विकेट का VIDEO, आकाश दीप ने उखाड़ फेंका हैरी ब्रूक का मिडिल स्टंप
VIDEO-जिस अंग्रेज बल्लेबाज ने समय खराब करने का रचा था स्वांग, नितीश ने बजाई बैंड; लौटा दिया पवेलियन
Latest Cricket News