1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup Winner Team India: टीम इंडिया ने पीएम मोदी से की खास मुलाकात, स्पेशल जर्सी गिफ्ट में दी

World Cup Winner Team India: टीम इंडिया ने पीएम मोदी से की खास मुलाकात, स्पेशल जर्सी गिफ्ट में दी

World Cup Winner Team India Live: वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली में है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पीएम मोदी से मुलाकात हो रही है।

Team India- India TV Hindi
Image Source : PTI पीएम मोदी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम

World Cup Winners India Women's Team meeting PM Modi Live Updates: भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंच चुकी है। फाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया का देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। अब टीम इंडिया की पीएम मोदी से मुलाकात हो रही है। प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं।

 

Latest Cricket News

Live updates : World Cup Winner Team India Live: दिल्ली में टीम इंडिया की पीएम मोदी से मुलाकात

  • 9:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    ताज होटल लौटे भारतीय खिलाड़ी

    पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय टीम पीएम आवास से ताज होटल के लिए रवाना हो चुकी है। अब सभी खिलाड़ी अपने-अपने शहरों के लिए रवाना हो जाएंगे। 

  • 8:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारतीय महिला टीम ने पीएम मोदी को गिफ्ट की स्पेशल जर्सी

    भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी टीम के प्लयेर की सिग्नेचर वाली एक जर्सी गिफ्ट की। इस जर्सी के पीछे नमो लिखा था और इसका नंबर 1 था। पीएम मोदी ने इसके बाद ट्रॉफी के साथ ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई।

     

  • 8:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कैमरे में कैद हुए पीएम मोदी और भारतीय खिलाड़ी

  • 8:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पीएम मोदी से मिले भारतीय खिलाड़ी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम की मेजबानी की। पीएम ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और टूर्नामेंट में लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद उनकी शानदार वापसी की तारीफ की।

  • 7:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पीएम मोदी के आवास पर पहुंची टीम

    वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंच चुकी है। फॉर्मल ड्रेस पहने हुए खिलाड़ी गर्व से वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर PM के घर में दाखिल हुए। कैप्टन हरमनप्रीत कौर टीम को लीड कर रही थीं, उनके पीछे बाकी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ थे। वेन्यू के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम है।

  • 5:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    BCCI ने जारी किया VIDEO

  • 5:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कुछ ऐसा है खिलाड़ियों का शेड्यूल

    सभी खिलाड़ी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद टीम सदस्य अपने-अपने शहर के लिए रवाना होंगे। केवल शफाली वर्मा टीम से अलग इंटर-जोनल महिला T20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन की कप्तानी करने के लिए नागालैंड रवाना होंगी।

  • 4:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    होटल से 7 लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हुए भारतीय खिलाड़ी

  • 4:35 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पीएम आवास के लिए रवाना हुई टीम

    वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए ताज होटल से उनके घर 7 लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हो रही है। 

     

  • 4:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारतीय टीम की हर तरफ हो रही चर्चा

    टीम इंडिया की पीएम मोदी से मुलाकात ऐतिहासिक होगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भी यह पल ऐतिहासिक होगा। पहला ICC खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम का हर तरफ गुणगान हो रहा है। खिलाड़ियों पर जमकर इनामों की बरसात हो रही है।  

  • 3:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बनी टीम इंडिया

    2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया और ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की चौथी टीम बनी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था।

  • 3:45 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पीएम मोदी से होगी टीम इंडिया की मुलाकात

    प्रधानमंत्री आवास पर वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पीएम मोदी से मुलाकात होने जा रही है। इस खास मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। नवी मुंबई में वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।