A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Points Table: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट से पहले बदल जाएगी अंक तालिका, अभी इस टीम का टॉप पर कब्जा

WTC Points Table: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट से पहले बदल जाएगी अंक तालिका, अभी इस टीम का टॉप पर कब्जा

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त​ इंग्लैंड की टीम टॉप पर है, वहीं टीम इंडिया आखिरी पायदान पर दिख रही है, लेकिन जल्द ही इसमें कुछ और बदलाव नजर आने वाले हैं।

shubman gill and ben stokes- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल और बेन स्टोक्स

World Test Championship Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रस्साकशी एक बार फिर ​से शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक इस चक्र में चार ही टीमों ने मैच खेला है और दो मैच हुए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बदलाव हो जाएगा। इस वक्त इंग्लैंड की टीम यहां टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का हो चुका है आगाज

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र का आगाज हो चुका है। इसका फाइनल साल 2027 में होगा। जो दो टीमें टॉप पर रहेंगी, उसके बीच खिताबी ​भिड़ंत होगी। इस बीच अभी की नई अंक तालिका की बात की जाए तो बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इंग्लैंड की टीम ने लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया को पांच विकेट से हराया था, इसलिए उसे जहां 12 अंक मिले, वहीं उसका पीसीटी भी 100 प्रतिशत का है। 

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला रहा था ड्रॉ

भारत और इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका दो और ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने इस चक्र में एक एक मैच खेल लिया है, जो कि ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इसलिए टीमों को चार चार अंक मिले हैं, वहीं उनका पसीटी भी 33.33 का है। वहीं भारतीय टीम ने एक मैच हारा है, इसलिए ना तो उसके कोई अंक मिला है और ना पीसीटी में कुछ मिला है। 

इस वक्त खेले जा रहे हैं दो और टेस्ट मुकाबले

अब श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। जिसके अब तक तीन दिन हो चुके हैं। अभी जो स्थिति है, उसके हिसाब से लग रहा है कि मैच चौथे दिन यानी शनिवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद अंक तालिका पर असर पड़ेगा। इतना ही नहीं वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी पहला टेस्ट मैच चल रहा है, जिसके हुए तो अभी दो ही दिन हैं, लेकिन ये मैच भी तीसरे दिन की खत्म होने की ओर अग्रसर है। यानी बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच से पहले हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच खत्म हो जाए। यानी जब भारतीय टीम जब दो जुलाई को भारतीय टीम खेलने के लिए उतरेगी तब तक अंक तालिका में काफी ज्यादा बदलाव हो चुका हो। 

कैसे दिए जाते हैं डब्ल्यूटीसी में अंक

आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार, अगर कोई टीम मैच जीतती है तो उसे 12 अंक ​दिए जाते हैं। मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को चार चार अंक दे दिए जाते हैं, वहीं टाई होने पर दोनों टीमों को छह छह अंक दिए जाते है। मैच हारने वाली टीम को कुछ भी नहीं मिलता है। पीसीटी यानी प्वाइंट्स परसेंट सिस्टम भी इसी के हिसाब से तय होता है। 

Latest Cricket News