UPW vs GG Highlights: गुजरात जायंट्स की लगातार दूसरी हार, यूपी वॉरियर्स ने 3 विकेट से जीता मैच
UPW vs GG Highlights: गुजरात जायंट्स की लगातार दूसरी हार, यूपी वॉरियर्स ने 3 विकेट से जीता मैच
Written By : Rishikesh Singh
Published : Mar 05, 2023 06:33 pm IST,
Updated : Mar 05, 2023 11:01 pm IST
UPW vs GG Highlights: महिला प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला यूपी वॉरयर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच को यूपी की टीम ने जीत लिया।
Image Source : INDIA TVWPL 2023 UPW vs GG Highlights
UPW vs GG Highlights: महिला प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला यूपी वॉरयर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मैच को यूपी वॉरियर्स ने 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में यूपी वॉरयर्स की ग्रेस हैरिस ने 26 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली।