1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2025: यूपी वॉरियर्स का Points Table में खाता खुलते ही हुआ बड़ा उलटफेर, ये टीम पहुंची अंतिम पोजीशन पर

WPL 2025: यूपी वॉरियर्स का Points Table में खाता खुलते ही हुआ बड़ा उलटफेर, ये टीम पहुंची अंतिम पोजीशन पर

WPL 2025 Points Table: दीप्ति शर्मा की कप्तानी में यूपी वॉरियर्स की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद तीसरे मैच में धमाकेदार अंदाज जीत दर्ज करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता भी खोला है।

UP Warriorz Women vs Delhi Capitals- India TV Hindi
Image Source : PTI यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के तीसरे सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें सभी टीमें कम से कम एक-एक मैच जीतने में कामयाब रही हैं। यूपी वॉरियर्स जो इस सीजन दीप्ति शर्मा की कप्तानी में खेल रही है, उसे अपने पहले 2 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद WPL के इस सीजन का कारवां बेंगलुरु पहुंचने के साथ उन्होंने अपनी पहली जीत भी दर्ज की और प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता भी खोला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले को यूपी वॉरियर्स ने 33 रनों से अपने नाम किया और प्वाइंट्स टेबल में वह अब सीधे अंतिम पोजीशन से चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

यूपी की जीत से गुजरात की टीम को हुआ नुकसान

WPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल में यूपी वॉरियर्स की टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में पहली जीत जैसे ही हासिल की उसके बाद वह 2 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई, जिसमें उसका नेट रनरेट 0.233 का है। यूपी की इस जीत से गुजरात की टीम को नुकसान हुआ जो अब प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पोजीशन पर पहुंच गई है। गुजरात की टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उसे जहां 2 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं सिर्फ को जीतने में कामयाब हो सकी है। गुजरात जाएंट्स का नेट रनरेट भी -0.525 का है।

आरसीबी पहले नंबर पर, मुंबई दूसरी पोजीशन पर काबिज

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर 4 अंकों के साथ काबिज है, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.835 का है। वहीं मुंबई इंडियंस के तीन मैचों में 4 अंक हैं तो हैं लेकिन उनका नेट रनरेट 0.610 का है। इसके बाद तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिनको यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मिली हार के चलते नेट रनरेट में काफी नुकसान हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के 4 मैचों में जहां 4 अंक हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट अब -0.826 का है।

ये भी पढ़ें

यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी ने लगाए धमाकेदार अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर की टीम ने जीता रोमांचक मुकाबला

IND vs PAK: फ्री में कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच, यहां जानें सारी डिटेल

Latest Cricket News