1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026: BCCI ने मैच की टिकटों को लेकर दिया बड़ा अपडेट, इस दिन से फैंस खरीद सकते हैं ऑनलाइन

WPL 2026: BCCI ने मैच की टिकटों को लेकर दिया बड़ा अपडेट, इस दिन से फैंस खरीद सकते हैं ऑनलाइन

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी से होगा जिसमें इस बार मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं बीसीसीआई ने अब मैचों की टिकट को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

Womens Premier League- India TV Hindi
Image Source : PTI महिला प्रीमियर लीग

महिला प्रीमियर लीग यानी WPL के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी से होगा, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इसके बाद सभी 5 टीमों में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं, जिसके बाद से फैंस आगामी सीजन के शुरू होने का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल का ऐलान काफी पहले कर दिया गया था, जिसमें इसकी शुरुआत 9 जनवरी से होगी तो वहीं अब मुकाबलों की ऑनलाइन टिकट सेल को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है।

26 दिसंबर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेल

WPL के चौथे सीजन में पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के बीच में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। ऐसे में मैचों की ऑनलाइन टिकट सेल को भी शुरू करने की बड़ी जानकारी बीसीसीआई की तरफ से जारी कर दी गई है, जिसमें फैंस 26 दिसंबर से नवी मुंबई और वडोदरा दोनों ही वेन्यू में होने वाले मैचों की टिकट खरीद सकते हैं। टिकटों की ऑनलाइन सेल 26 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगी। नवी मुंबई में शुरुआती 11 मुकाबले खेले जाएंगे, जो 9 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक होंगे। वहीं इसके बाद फाइनल और प्लेऑफ मैच सहित बाकी के बचे 11 मैचों का आयोजन वडोदरा के स्टेडियम में होगा।

फैंस किस तरह से खरीद सकते हैं ऑनलाइन टिकट

बीसीसीआई की तरफ से WPL 2026 मैचों की टिकट को लेकर जो जानकारी दी गई है, उसमें फैंस सीधे www.wplt20.com की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा मैच की टिकट को ले सकते हैं। इसके डिस्ट्रिक ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की टिकट फैंस आसानी से खरीद सकते हैं। अभी टिकट के मूल्य को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है, जिसमें इसकी बिक्री शुरू होने के साथ अधिकतम और न्यूनतम मूल्य की टिकट का भी खुलासा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हो रहा स्टार खिलाड़ी, अक्टूबर में खेला था आखिरी मुकाबला

विराट कोहली से आगे निकल सकते हैं स्टीव स्मिथ, करना होगा बस ये छोटा सा काम

Latest Cricket News