भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। इस मैच में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स ने टेस्ट को ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाए। इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 311 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरे पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टेस्ट मैच ड्रॉ करवा दिया।
इंग्लैंड को PCT में हुआ नुकसान
टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भी इंग्लैंड को पीसीटी में नुकसान हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम अभी तीसरे नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और एक हारा है। जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। उसका पीसीटी 54.17 हो गया है। जबकि मैच से पहले उसका पीसीटी 61.1 था।
चौथे नंबर पर मौजूद है भारतीय टीम
दूसरी तरफ टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम को ना ही नुकसान हुआ है और ना ही फायदा। भारतीय टीम इस समय WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। टीम ने चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता और एक ड्रॉ रहा है। जबकि इंग्लैंड से दो मैच हारे हैं। उसका पीसीटी 33.33 है।
पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर विराजमान है। टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल की है। उसका पीसीटी 100 है। श्रीलंकाई टीम दूसरे नंबर पर है। उसने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक ड्रॉ रहा है। उसका पीसीटी 66.67 है।
वेस्टइंडीज की टीम नहीं जीत पाई एक भी मैच
बांग्लादेश की टीम पांचवें नंबर पर है। उसने एक मैच हारा है और एक ड्रॉ रहा है। उसका पीसीटी 16.67 है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम ने तीन मैच खेले हैं और उसे तीनों में ही हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी वजह से उसका पीसीटी जीरो है। वह प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें:
टेस्ट मैच की तीसरी पारी में 3 शतक, बल्लेबाजों के नाम इतिहास में दर्ज; टीम ने पहली बार देखा ऐसा दिन
जडेजा-सुंदर की शतकीय पारियों से टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, जीत के लिए हाथ मलती रह गई अंग्रेजों की टीम
Latest Cricket News