1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह ने हवा में पकड़ा ऐसा कैच फैंस को याद आ गए पुराने दिन, VIDEO देख आप भी रह जाएंगे दंग

युवराज सिंह ने हवा में पकड़ा ऐसा कैच फैंस को याद आ गए पुराने दिन, VIDEO देख आप भी रह जाएंगे दंग

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन फील्डर में की जाती जिसका एक उदाहरण इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला। युवराज ने इस मैच में बाउंड्री लाइन पर हवा में ऐसा कैच पकड़ा की सभी हैरान रह गए।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Image Source : IML T20/X/SCREENGARB युवराज सिंह

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रही इंडिया मास्टर्स की टीम ने श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ 4 रनों से जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत काफी अच्छी की है। इंडिया मास्टर्स की टीम में टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर के अलावा युवराज सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान का नाम शामिल है। इस मैच में फैंस को युवराज का वही पुराना अंदाज मैदान पर देखने को मिला जिसमें उन्होंने 43 साल की उम्र में बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाते हुए एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख सभी हैरान रह गए।

युवराज सिंह ने फिर साबित किया क्यों उनकी गिनती वर्ल्ड के बेस्ट फील्डर में होती है

इंडिया मास्टर्स की टीम जब इस मुकाबले में 223 रनों के टारगेट का बचाव करने उतरी तो उसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 11 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिया था, जिसके बाद कुमार संगकारा और लाहिरु थिरिमाने ने पारी को संभालते हुए तेजी से रन बनाना शुरू किया। इसी बीच पारी के 8वें ओवर में थिरिमाने ने इरफान पठान की गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जिसमें एक समय ऐसा लगा कि गेंद छक्के के लिए जा रही है, लेकिन वहां पर फील्डिंग कर रहे युवराज सिंह ने अपने दाहिने साइड हवा में सही समय पर छलांग लगाने के साथ गेंद को दोनों हाथों से लपक लिया और थिरिमाने को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका अदा की। इस कैच को देखकर सभी फैंस को पुराने दिन भी याद आ गए जिसमें युवराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे अद्भुत कैच लपके हैं जिसपर बल्लेबाज भी हैरान रह गए थे।

बल्लेबाजी में भी युवराज ने 140 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ मैच में इंडिया मास्टर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 222 रन बनाए थे, जिसमें युवराज सिंह का बल्ले से भी कमाल देखने को मिला। युवराज ने 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140.91 का रहा। इस मैच में स्टुअर्ट बिन्नी ने भी 31 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। अब इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स को अपना अगला मैच 25 फरवरी को इंग्लैंड मास्टर्स की टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

WPL 2025: एक ही मैच में हुई हैट्रिक और लगी संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी, इस टीम ने जीता मुकाबला

भारत से मैच जीतने के लिए पाकिस्तान ने चली तगड़ी चाल! मदद के लिए इस दिग्गज को बुलाया

Latest Cricket News