A
Hindi News खेल क्रिकेट अश्विन-कमिंस जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए जो अफगान बॉलर ने कर दिखाया, डेब्यू टेस्ट में करिश्मा कर दिया

अश्विन-कमिंस जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए जो अफगान बॉलर ने कर दिखाया, डेब्यू टेस्ट में करिश्मा कर दिया

अफगानिस्तान को नया स्टार गेंदबाज मिल गया है, जिसने डेब्यू टेस्ट की पहली ही पारी में 7 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। वह राशिद खान के बाद 7 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

AFG vs ZIM- India TV Hindi Image Source : @ACBOFFICIALS जियाउर रहमान शरीफी

ZIM vs AFG: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज जियाउर रहमान शरीफी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के इस 27 साल के तेज गेंदबाज ने जैसे ही 7 विकेट झटके, तो अफगान क्रिकेट में नया इतिहास बन गया। शरीफी ने अपनी पहली पारी में 32 ओवर में 97 रन देकर 7 विकेट झटके।  इस तरह वह अफगानिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने अमीर हमजा का 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ टेस्ट में बनाए गए 5/74 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अफगानिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

  • जियाउर रहमान शरीफी: 7/97 बनाम जिम्बाब्वे (हरारे, 2025)
  • अमीर हमजा: 5/74 बनाम वेस्टइंडीज (लखनऊ, 2019)
  • निजात मसूद: 5/79 बनाम बांग्लादेश (मीरपुर, 2023)
  • नवीद जादरान: 4/83 बनाम श्रीलंका (कोलंबो, 2024)
  • यामिन अहमदजई: 3/51 बनाम भारत (बेंगलुरु, 2018)

अश्विन और कमिंस से बेहतर प्रदर्शन

जियाउर रहमान का यह रिकॉर्ड इतना खास है कि उन्होंने भारत के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ दिया है। अश्विन ने अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन देकर 6 विकेट जबकि कमिंस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 79 रन देकर 6 विकेट लिए थे। शरीफी का 7/9 अब दोनों दिग्गज गेंदबाजों से बेहतर आंकड़ा हो गया है। यही नहीं, जियाउर रहमान अब टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले एशियाई गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ भारत के नरेंद्र हिरवानी (8/61) और पाकिस्तान के मोहम्मद जाहिद (7/66) हैं। जियाउर रहमान अफगानिस्तान के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट पारी में 7 विकेट लिए हैं। उनसे पहले राशिद खान ने यह कारनामा 2 बार किया था।

जिम्बाब्वे ने बनाई बढ़त 

हरारे में जारी एकमात्र टेस्ट मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान की पहली पारी के 127 रन के जवाब में 359 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से बेन करन (121) ने शानदार शतक जमाया, जबकि सिकंदर रजा ने 65 रन की तेज पारी खेली। दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने 34/1 रन के स्कोर पर दिन समाप्त किया। अफगान टीम जिम्बाब्वे से अभी भी 198 रन पीछे है। इब्राहिम जादरान 25 और रहमानुल्लाह गुरबाज 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे दिन इब्राहिम और गुरबाज की नजरें बड़ी साझेदारी करने और जिम्बाब्वे पर लीड बनाने की होगी, ताकि सम्मानजनक लक्ष्य दिया जा सके। 

यह भी पढ़ें

आखिरी ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, सुपर-ओवर में पहुंचा मैच, जैसे-तैसे वेस्टइंडीज को मिली जीत

लगता है अब अंजाम भुगत कर ही मानेंगे मोहसिन नकवी! BCCI के मेल पर दिया ऐसा जवाब

Latest Cricket News