1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को तीन बार हरा चुकी है जिम्बाब्वे की टीम, बचके रहना श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया को तीन बार हरा चुकी है जिम्बाब्वे की टीम, बचके रहना श्रेयस अय्यर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 14 बार आमना सामना हुआ है। इसमें तीन बार जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है। इस बार भी टीम ऐसा ही कुछ कर जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए।

shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : AP श्रेयस अय्यर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अब से कुछ ही घंटे बाद यानी 23 जुलाई को खेला जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच ध्यान ये रखना होगा कि टीम इंडिया किसी भी हालत में जिम्बाब्वे को कम करके नहीं आंक सकती। इससे पहले भले ही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को कई बार हराया हो, लेकिन तीन बार ऐसा भी हुआ है, जब जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को मात देने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले आखिरी बार शुभमन गिल की कप्तानी में ही हार का सामना करना पड़ा था। 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 टी20 मैच खेले गए हैं, तीन जिम्बाब्वे ने जीते

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज टीम इंडिया के लिए और खास तौर पर कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए परीक्षा की घड़ी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल मिलकर 14 बार टी20 इंटरनेशन में आमना सामना हुआ है। इसमें से तीन बार जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है, वहीं 11 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को पहली बार साल 2015 में हराया था। तब मैच हरारे में हुआ था और भारतीय टीम को 10 रन से हार मिली थी। इसके बाद साल 2016 में फिर से जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की। उस मैच में दो ही रन का फासला था। 

साल 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में भी हार चुकी है टीम इंडिया

साल 2014 में जब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का​ खिताब जीता था, उसके बाद तुरंत जिम्बाब्वे का दौरा हुआ था। उस सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। विश्व विजेता टीम पहले ही मैच में 13 रन से हार गई थी और टीम इंडिया का लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया था। हालांकि बाद में वापसी करते हुए टीम इंडिया ने चार मैच जीतते हुए सीरीज पर जबरदस्त तरीके से कब्जा किया था। 

कप्तान श्रेयस अय्यर कर रहे हैं अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश

इससे पहले आखिरी बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच साल 2026 के टी20 विश्व कप में टक्कर हुई थी, तब भारत ने 72 रन से जीत दर्ज की थी। अब तीन मैचों की सीरीज है। इसमें श्रेयस अय्यर की कड़ी और बड़ी परीक्षा होगी। श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक सात टी20 मैच खेल चुकी है, लेकिन जीत अभी तक नहीं मिली है। आयरलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम के खिलाफ भी श्रेयस की टीम चारोखाने चित्त हो गई थी। ऐसे में जिम्बाब्वे को कम करके आंकना भारी भूल होगी। जो टीम तीन बार जीत चुकी है, वो चौथी बार भी जीत जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े चार बजे से शुरू होंगे, इसका विशेष ख्याल रखिएगा, नहीं तो आपका मैच छूट भी सकता है। 

यह भी पढ़ें 

कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच, शाम सात और साढ़े सात भूल जाइए, नोट कीजिए सही वक्त

श्रेयस अय्यर फिर संभालेंगे कमान, भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लिए क्या है पूरा स्क्वाड

Latest Cricket News