ZIM vs IRE Cricket Score: बारिश ने फेरा मुकाबले पर पानी, जिम्बाब्वे पहुंचा सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त
ZIM vs IRE Live Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मैच आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया। मैच के रद्द होने से जिम्बाब्वे को फायदा हुआ है।

ZIM vs IRE Live Cricket Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मैच आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, बारिश के कारण ये मुकाबला रद्द गया। इस मैच के रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। मुकाबला रद्द होने के बाद आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच 1-1 अंक बांटा गया।
अब तक आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम कुल 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं। इस बीच 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। दोनों टीमें अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ 2 बार आपस में भिड़ी थी, जिसमें से एक मैच आयरलैंड ने जीता और एक मैच को जिम्बाब्वे ने अपने नाम किया है। वहीं आज खेले गए मैच में बारिश ने पानी फेर दिया।
आयरलैंड ने अपने पिछले मैच में ओमान को 96 रन से हराया था। उस मुकाबले में आयरिश टीम ने पहले खेलते हुए 235/5 का स्कोर बनाया था। आयरलैंड की टीम एक बार फिर अपने बल्लेबाजों से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। जिम्बाब्वे की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए जोरदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद जिम्बाब्वे की टीम आत्मविश्वास से लबरेज थी। अब जिम्बाब्वे की टीम अपना अगला मैच श्रीलंका से 18 फरवरी को खेलेगी।
Live updates : ZIM vs IRE Live Cricket Score
-
February 17, 2026 9:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेला जाएगा मैच
जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। वहां उनका मुकाबला 26 फरवरी को टीम इंडिया के साथ होगा। जिम्बाब्वे और भारत के बीच पहली बार भारतीय सरजमीं पर टी20 मैच खेला जाएगा।
-
February 17, 2026 9:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया 2009 के बाद पहली बार हुआ ग्रुप स्टेज से बाहर
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 2009 टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी। उन्हें 17 साल के बाद ऐसा शर्मनाक दिन देखना पड़ा है।
-
February 17, 2026 8:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शेयर किया मजेदार वीडियो
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम के जश्न का वीडियो शेयर किया है। इसमें जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा और बाकी के प्लेयर पंजाबी गाने पर वाइब करते हुए दिख रहे हैं।
-
February 17, 2026 8:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका भी पहुंच चुका है सुपर-8 में
ग्रुप बी से जिम्बाब्वे के अलावा श्रीलंका की टीम भी सुपर-8 में पहुंच चुकी है। श्रीलंका ने अपने पहले तीन मैच में आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इस वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।
-
February 17, 2026 7:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जिम्बाब्वे के प्लेयर्स ने मनाया जश्न
जैसे ही जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड उप 2026 के सुपर 8 में जगह बनाई, वैसे ही टीम के प्लेयर्स ने इसका जश्न खास अंदाज में मनाया। टीम के प्लेयर्स ने गाना गाकर और डांस करके इस खास पल को सेलिब्रेट किया।
-
February 17, 2026 7:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जिम्बाब्वे ने पहली बार सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई
जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही है। इससे पहले उन्होंने जिम्बाब्वे की टीम 6 टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में खेल चुकी थी और हर बार उनकी टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।
-
February 17, 2026 7:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैच रद्द होने के बाद लोर्कन टकर का बयान
मैच रद्द होने के बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा कि मौसम के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते, हां मुझे लगता है कि आयरिश लोग इससे काफी वाकिफ हैं। इस तरह से टूर्नामेंट से बाहर जाने से बहुत निराशा हुई, लेकिन मौसम किसी के कंट्रोल में नहीं है। मुझे लगता है कि ओमान गेम के बाद हमें लगा कि हम कुछ मोमेंटम बना रहे थे। बदकिस्मती से, ऐसा लगता है कि मोमेंटम बहुत देर से आया। मुझे लगता है कि हम अगले कुछ सालों में कुछ बड़े पलों की उम्मीद कर रहे हैं और उम्मीद है कि वे हमें अगले वर्ल्ड कप के लिए तैयार करेंगे।
-
February 17, 2026 6:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैच रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान ने क्या कहा?
सिकंदर रजा ने मैच रद्द होने के बाद कहा कि मैं आपको उस समय की याद दिलाता हूं जब हमने सब-रीजनल क्वालिफायर B खेला था, और हमने केन्या, रवांडा, तंजानिया और उन सभी टीमों के साथ खेला था। हमने क्वालिफायर B, रीजनल सब-रीजनल B जीता, फिर मेन क्वालिफायर हुए। हम वह भी जीते। और जब हम इस वर्ल्ड कप के लिए निकले, तो हम इस वर्ल्ड कप को जीतने के इरादे से निकले थे। अगले मैच के लिए हमारे पास बहुत कम समय है क्योंकि कल हमें ट्रैवल करना है और हमारा श्रीलंका के खिलाफ एक गेम है। हमने जितना भी हासिल किया है, लेकिन यह बस एक छोटी सी बात है। हम सिर्फ सुपर8 के लिए इस वर्ल्ड कप में नहीं आए। अगले मैच में हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे और उस गेम को जीतने की कोशिश करेंगे।
-
February 17, 2026 6:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आयरलैंड ने खेल लिए हैं अपने सभी मैच
आयरलैंड की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच खेल चुकी है। उन्होंने कुल 4 मैच खेले जिसमें से उन्हें एक में जीत मिली और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। उनकी टीम फिलहाल तीसरे नंबर पर है।
-
February 17, 2026 5:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रद्द हुआ मैच
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रही।
-
February 17, 2026 5:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पॉइंट्स टेबल में कहां है जिम्बाब्वे की टीम
जिम्बाब्वे की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप बी का हिस्सा है। उनकी टीम ग्रुप स्टेज में दो मैचों में दो जीत दर्ज कर चुकी है और उनके खाते में 4 अंक हैं। सिकंदर रजा की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
-
February 17, 2026 5:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अंपायर कर रहे हैं मैदान का इंस्पेक्शन
पल्लेकेले में बारिश रुक चुकी है और इस वक्त दोनों अंपायर मैदान का इंस्पेक्शन कर रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ ने अपना काम शुरू कर दिया है, वो लोग इस वक्त कवर्स पर मौजूद एक्स्ट्रा पानी को हटा रहे हैं।
-
February 17, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका हाथों भी मिली थी हार
ऑस्ट्रेलिया की टीम को जिम्बाब्वे के बाद अब श्रीलंका से भी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हार मिली है। मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने आसानी से 18 रन का टारगेट हासिल कर लिया था।
-
February 17, 2026 4:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात
जिम्बाब्वे की टीम ने अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहां उन्होंने कंगारू टीम को 23 रनों से हराया था। इस जीत के बाद ही जिम्बाब्वे के लिए सुपर-8 का रास्ता काफी आसान हो गया था।
-
February 17, 2026 4:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का प्रदर्शन कैसा रहा है
जारी टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से आयरलैंड को एक मैच में जीत मिली है। वहीं दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
-
February 17, 2026 4:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अगर रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा
अगर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो उस स्थिति में दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटे जाएंगे और जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो जाएगा।
-
February 17, 2026 4:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पल्लेकेले में बारिश रुकी
पल्लेकेले से फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। वहां बारिश रुक चुकी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। अब अगर वहां बारिश नहीं होती है तो फिर थोड़ी देर में टॉस होने की पूरी संभावना है।
-
February 17, 2026 3:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
6:15 तक है कट ऑफ टाइम
पल्लेकेले में बारिश लगातार हो रही है। वहां से अभी तक राहत भरी कोई खबर सामने नहीं आई है। अब अगर मैच शुरू होता है तो वहां ओवर्स में कटौती की जाएगी। 5-5 ओवर का मैच के लिए कट ऑफ टाइम 6:15 है।
-
February 17, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शाम तक है बारिश होने की संभावना
पल्लेकेले में इस वक्त बारिश हो रही है। पिच और मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पल्लेकेले में शाम 7 बजे तक बारिश होने की संभावना है। पल्लेकेले में शाम 4 बजे 49%, शाम 5 बजे 51% और शाम 6 बजे 55% बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना ये होगा कि यह मुकाबला हो पाता है या नहीं।
-
February 17, 2026 3:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने अभी तक किया है शानदार प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में उन्हें जीत मिली है। उन्होंने अपने पहले मैच में ओमान और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। आज का मैच जीतकर जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में जगह बनाना चाहेगी।
-
February 17, 2026 2:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जिम्बाब्वे की उम्मीदें मैच पर टिकी
अगर बारिश के कारण ये मैच रद्द हुआ, तो जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा।
-
February 17, 2026 2:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हल्की बूंदाबांदी जारी
पल्लेकेले में बहुत हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिसकी वजह से कवर्स ढके हुए हैं। मैदान से अब तक कोई राहत भरी खबर नहीं आई है।
-
February 17, 2026 2:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टॉस में देरी
टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान में आने वाले थे, लेकिन बारिश हो रही है। आज टकर और सिकंदर रजा की टीमों के बीच आज जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
-
February 17, 2026 2:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral
आयरलैंड की टीम
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, बेंजामिन कैलिट्ज, सैम टॉपिंग
-
February 17, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सुपर-8 पर नजरें
जिम्बाब्वे आज सुपर-8 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा। ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ उनका अगले राउंड में जाने का रास्ता साफ हो गया है।
-
February 17, 2026 2:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होगी भिड़ंत
श्रीलंका के पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड का आमना-सामना होने जा रहा है। जिम्बाब्वे के लिए यह मैच काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया की नजरें भी इस मैच पर टिकी होंगी।