1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: ज़ीवा का फिर हुआ वायरल वीडियो, बोली 'पापा कम ऑन'

IPL 2018: ज़ीवा का फिर हुआ वायरल वीडियो, बोली 'पापा कम ऑन'

 IPL 2018 के रंग में सारा देश ही नहीं धोनी की छोटी सी बेटी ज़ीवा भी रंगी हुई हैं. वह अपने पापा के हर गेम को फ़ॉलो करती हैं. इस बार ज़ीवा ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वीडियो के ज़रिये एक प्यारा का संदेश भेजा है.

<p>Ziva</p>- India TV Hindi
Ziva

नयी दिल्ली: IPL 2018 के रंग में सारा देश ही नहीं धोनी की छोटी सी बेटी ज़ीवा भी रंगी हुई हैं. वह अपने पापा के हर गेम को फ़ॉलो करती हैं. इस बार ज़ीवा ने 
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वीडियो के ज़रिये एक प्यारा का संदेश भेजा है. इसमें वह डांस करने के साथ-साथ टीम को चियर भी कर रही हैं। यह विडियो खुद धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स से सोमवार को होनेवाले मुकाबले से पहले पोस्ट किया है. धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो विडियोज पोस्ट किए हैं. पहले विडियो में जीवा डांस कर रही हैं वहीं दूसरे विडियो में वह सीएसके-सीएसके चियर करके पापा कम ऑन बोल रही हैं.

ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी ज़ीवा की कई विडियो आ चुकी हैं. हाल में उन्हें सुरेश रैना की बेटी ग्रासिया और हरभजन सिंह की बेटी हिनाया के साथ खेलते और डांस करते भी देखा गया था. कुछ दिन पहले रॉयल चैलेंजर्स को हराने के बाद धोनी ने खुद एक विडियो पोस्ट किया था जिसमें वह ज़ीवा के बाल बना रहे थे. विडियो के साथ धोनी ने लिखा था, 'गेम खत्म, अच्छे से सो भी लिया अब पिता की ड्यूटी पर वापस.' इससे पहले रैना ने ग्रासिया और जीवा की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों चेन्नई सुपर किंग्स के मैच की हाइलाइट्स देख रही थीं.

आज सोमवार को सुपरकिंग्स और दिल्ली का मुकाबला है. दोनों आईपीएल में अबतक 16 बार आमने-सामने आई हैं. इसमें 11 बार चेन्नई और सिर्फ 5 बार दिल्ली को जीत मिली है. धोनी की टीम को आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बड़ी आसानी से आठ विकेट से हरा दिया था वहीं दिल्ली की टीम कोलकाता को हराकर नए उत्साह से भरी हुई है.