A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. VIDEO: हार का ग़म भूलकर आंद्रे रसल ने तगाए बॉस शाहरुख़ संग ठुमके

VIDEO: हार का ग़म भूलकर आंद्रे रसल ने तगाए बॉस शाहरुख़ संग ठुमके

चेन्नई में बुधवार को भले ही कोलकता नाइट राइड्रस आंद्रे रसल की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी के बावजूद हार गई लेकिन इससे खिलाड़ियों के हौंसले पस्त नही हुए हैं.  KKR के खिलाड़ियों ने हार को भुलाकर जमकर डांस किया. 

<p>Russel, Shahrukh</p>- India TV Hindi
Russel, Shahrukh

चेन्नई में बुधवार को भले ही कोलकता नाइट राइड्रस आंद्रे रसल की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी के बावजूद हार गई लेकिन इससे खिलाड़ियों के हौंसले पस्त नही हुए हैं. बता दें कि इस मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आंद्रे रसेल ने 36 गेंदों 88 नाबाद रन ठोके थे लेकिन फिर भी कोलकाता नाइट राइडर्स मैच हार गई. KKR के खिलाड़ियों ने हार को भुलाकर जमकर डांस किया. KKR के मालिक शाहरुख खान और उसके खिलाड़ियों पर हार का असर जरा भी नहीं दिखा. 

मैच के कुछ समय बाद ही ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में रसेल शाहरूख खान और टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शाहरुख सभी को अपनी फिल्म रा-वन के गाने छम्मक छल्लो पर डांस सिखाते नजर आ रहे हैं. रसेल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. साथ ही उस पर कैप्शन लिखा है, कि 'बॉस के साथ मस्ती के कुछ पल.'

बता दें कि आंद्रे रसेल ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अपनी शानदार पारी की बदौलत सबका दिल जीता, लेकिन वह मैच कोलकाता हार गई. 
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक दो मैच खेले हैं.  पहले मैच में कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था लेकिन दूसरे मैच में KKR को चेन्नई के हाथों करीबी हार मिली.

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हाई स्कोरिंग मैच में 5 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 202 रन बनाए और CSK के सामने 203 रन का टारगेट रखा. जवाब में CSK ने 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट गंवा कर 205 रन बना लिए और लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली.