A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. Video: विराट कोहली ने इस तरह अपने फैंस को बनाया 'अप्रैल फ़ूल'

Video: विराट कोहली ने इस तरह अपने फैंस को बनाया 'अप्रैल फ़ूल'

टीम इंडिया के कप्तान ने अपने फैंस को अनोखे अंदाज़ में अप्रैल फ़ूल बनाया और जब सही बात पता चली तो लोग सिर पकड़कर बैठ गए.

<p>kohli</p>- India TV Hindi
kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ़्रीका दौरे के बाद ख़ूब आराम किया और अब वह IPL की तैयारी में जुट गए हैं. कोहली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते है. अपनी बैटिंग से क्रिकेट जगत में धूम मचाने वाले कोहली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं. वह अपने साथ फैंस को जोड़े रखना जानते हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान ने अपने फैंस को अनोखे अंदाज़ में अप्रैल फ़ूल बनाया और जब सही बात पता चली तो लोग सिर पकड़कर बैठ गए.

'रनमशीन' के नाम से लोकप्रिय विराट ने एक अप्रैल को अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को अप्रैल फूल बनाया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस वीडियो को आप ध्‍यान से सुनें, इसमें सबके लिए एक ख़ास मैसेज है.'

विराट के इस मैसेज को फैंस ने बड़े ध्यान से सुनने की कोशिश की लेकिन सुनाई कुछ नहीं दिया. बाद में फैंस को पता चल गया कि कोहली ने उन्हें अप्रैल फ़ूल बनाया है और ऑडियो म्यूट कर रखा है. उनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर की हर किसी ने तारीफ की और बाद में अपने मूर्ख बनने का पता चलते ही सिर अपना पकड़ लिया. दरअसल इस वीडियो में विराट कुछ कहते तो नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे ऑडियो ग़ायब है.