IPL 2020, DC vs KKR Highlights : श्रेयस अय्यर (88) की पारी और दमदार गेंदबाजी से दिल्ली ने केकेआर को 18 रन से हराया
IPL 2020,DC vs KKR प्लेइंग 11, लाइव क्रिकेट स्कोर इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर लाइव ब्लॉग अपडेट।

IPL 2020, LIVE CRICKET SCORE UPDATE DC vs KKR : दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 228 रन बनाए।
अय्यर ने महज 38 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। शॉ ने 41 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 38 और शिखर धवन ने 26 रन बनाए। कोलकाता के लिए आंद्र रेसल ने दो विकेट लिए।
टीमें :-
दिल्ली- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्ताान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शेमरन हेटिमर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, हर्षल पटेल।
केकेआर- शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।
KKR 210/8 (20)DC 228/4 (20)
Live updates : DC vs KKR IPL 2020 live score Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match 16 live updates
-
October 03, 2020 11:43 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
दिल्ली की हुई जीत
केकेआर की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी करने वाले मॉर्गन (44) और त्रिपाठी (36) टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस तरह केकेआर 20 ओवर में 210 रन बना पाई और 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। क्रीज पर मावी (1) पर नागरकोटी (3) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट नोर्त्जे ने लिए।
-
October 03, 2020 11:36 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
बोल्ड!
दूसरी गेंद पर मार्कस ने शानदार यॉर्कर डालते हुए त्रिपाठी को किया चलता, इस तरह वो 16 गेंदों में तूफानी अंदाज से 36 रन बनाकर चलते बने।
-
October 03, 2020 11:35 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
अंतिम ओवर में मार्कस की पहली गेंद पर त्रिपाठी ने मारा चौका, 5 गेंदों पर चाहिए 22 रन।
-
October 03, 2020 11:34 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
19वें ओवर में दिल्ली ने की वापसी
19वें ओवर में नोर्त्जे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 5 रन जबकि मॉर्गन का हासिल किया बड़ा विकेट।
-
October 03, 2020 11:31 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
मॉर्गन हुए आउट!
19वें ओवर में नोर्त्जे की तीसरी धीमी गेंद को मैदान के बाहर भेजने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर कैच दे बैठे मॉर्गन। इस तरह वो 18 गेंदों में 44 रन बनाकर हुए आउट। क्रीज पर आए कमलेश नागरकोटी।
-
October 03, 2020 11:27 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
18वें ओवर से आए 23 रन
दिल्ली के प्रमुख तेज गेंदबाज रबाडा के ओवर में तीन छक्के और एक चौके के साथ आए 23 रन।
-
October 03, 2020 11:23 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
रबाडा ने तीसरी फिर फुलटॉस गेंद डाली और मॉर्गन ने लगातार मारा तीसरा छक्का!
-
October 03, 2020 11:22 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
मैच में वापसी करता केकेआर, रबाडा की दूसरी गेंद पर एक बार फिर मॉर्गन ने ऑफ स्टंप की गेंद को बाहर से खीच कर लेग साइड में मरा शानदार छक्का।
-
October 03, 2020 11:21 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
स्टेडियम की छत पर गई गेंद!
केकेआर के बल्लेबाजों ने गियर बदल लिया है. 18वें ओवर में रबाडा की पहली गेंद पर मॉर्गन ने मारा इतना लंबा छक्का की स्टेडियम की छत पर गई गेंद।
-
October 03, 2020 11:19 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
17वें ओवर से आए 24 रन
अंतिम गेंद पर फिर से त्रिपाठी ने मारा ऑफ साइड में शानदार छक्का, इस तरह ओवर से तीन छक्के और एक चौके के साथ आए 24 रन।
-
October 03, 2020 11:18 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
दो छक्के मारने के बाद चौथी गेंद पर त्रिपाठी ने मारा बेहतरीन चौका!
-
October 03, 2020 11:17 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
एक बार फिर राहुल त्रिपाठी ने अगली फुलटॉस गेंद पर मारा शानदार छक्का!
-
October 03, 2020 11:16 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
मैदान के बाहर गई गेंद
17वें ओवर में मार्कस की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने मारा लंबा छक्का, स्टेडियम के पार गई गेंद।
-
October 03, 2020 11:14 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
16 वें ओवर से आए 14 रन
एक चौका और एक छक्के के साथ पारी के 16वें ओवर में रबाडा ने दिए 14 रन।
-
October 03, 2020 11:11 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका फिर छक्का!
पारी के 16वें रबाडा के ओवर में दूसरी गेंद पर मॉर्गन ने चौका तो तीसरी गेंद पर मारा शानदार छक्का!
-
October 03, 2020 11:09 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
15वें ओवर से आए सिर्फ 6 रन
पारी के 15वें ओवर में हर्शल पटेल ने दिए सिर्फ 6 रन। इस तरह केकेआर पर दबाव बढ़ता हुआ अब उन्हें अगले 5 ओवर में चाहिए 92 रन।
-
October 03, 2020 11:02 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
कमिंस हुए आउट
पारी के 14वें ओवर में नोर्त्जे की तीसरी गेंद पर गेंद ने कमिंस के बल्ले का किनारा लिया और हर्शल पटेल ने थर्ड मैन दिशा में शानदार कैच पकड़ा। इस तरह कमिंस 5 रन बनाकर चलते बने।
-
October 03, 2020 10:56 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
एक ओवर में केकेआर के गिरे दो विकेट
पारी के 13वें ओवर में हर्शल पटेल की चौथी गेंद पर राणा तो 5वीं गेंद पर केकेआर कप्तान दिनेश कार्तिक भी सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने। इस तरह एक ओवर में दो विकेट लेकर हर्शल पटेल ने केकेआर को बैकफुट पर ढकेल दिया है।
-
October 03, 2020 10:53 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
राणा हुए आउट!
पारी के 13वें ओवर में हर्शल पटेल की तीसरी गेंद पर छक्का मारने के बाद चौथी गेंद पर भी बड़ा शॉट मारने के चक्कर में राणा 58 रन बनाकर चलते बने।
-
October 03, 2020 10:46 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
राणा ने जड़ी फिफ्टी!
एक छोर संभालते हुए नितीश राणा ने 32 गेंदों पर आईपीएल इतिहास की 9वीं फिफ्टी जड़ी है। जबकि इस सीजन की ये उनकी पहली फिफ्टी है।
-
October 03, 2020 10:45 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
12वें ओवर में मार्कस की चौथी गेंद पर नितीश राणा ने लेट खेलते हुए मारा शानदार चौका!
-
October 03, 2020 10:41 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
11वें ओवर से आए 6 रन
पारी के 11वें ओवर में हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और दिए सिर्फ 6 रन।
-
October 03, 2020 10:35 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
रसेल हुए आउट!
पारी के 10वें ओवर में रबाडा की गेंदों पर चौका और छक्का मारने के बाद अंतिम गेंद पर भी बड़ा शॉट मारने के चक्कर में रसेल चलते बने। इस तरह वो 8 गेंदों में सिर्फ 13 रन बना पाए।
-
October 03, 2020 10:32 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
10वें ओवर में रबाडा की चौथी गेंद पर सामने की दिशा में रसेल ने ताकत से मारा लंबा छक्का!
-
October 03, 2020 10:31 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
10वें ओवर में रबाडा की दूसरी गेंद पर रसेल ने मारा शानदार चौका!
-
October 03, 2020 10:29 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
9वें ओवर से आए 12 रन
पारी के 9वें ओवर में अमित मिश्र की गेंदबाजी से आए 12 रन और एक विकेट।
-
October 03, 2020 10:25 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
8वें ओवर में अमित मिश्रा ने चौथी गेंद नो बॉल डाली जिसके बाद मिली फ्री हिट पर राणा ने मारा शानदार छक्का!
-
October 03, 2020 10:21 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
गिल हुए आउट
पारी के 8वें ओवर में लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा की पहली गेंद पर शॉट मारने के चक्कर में गिल हुए आउट, पंत ने पकड़ा आसान सा कैच। इस तरह गिल 28 रन बनाकर हुए रवाना जबकि क्रीज पर आए आंद्रे रसेल।
-
October 03, 2020 10:14 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
7वें ओवर में अमित मिश्र ने की शानदार गेंदबाजी
पारी के 7वें ओवर में स्पिन गेंदबाज अमित मिश्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 2 रन।
-
October 03, 2020 10:07 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
पॉवरप्ले हुआ खत्म
6वें ओवर हर्शल पटेल की गेंदों पर में नितीश राणा ने किस्मत के साथ मारे दो शानदार चौके, इस तरह ओवर से आए 12 रन। क्रीज पर राणा (27) और गिल (23) रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
-
October 03, 2020 9:59 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
5वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मार्कस की दूसरी गेंद पर गिल ने लेग साइड में मारा शानदार चौका।
-
October 03, 2020 9:56 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौथे ओवर से आए 12 रन
पारी के चौथे ओवर में नोर्त्जे ने एक छक्के व एक चौके के साथ दिए 12 रन।
-
October 03, 2020 9:55 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
चौथे ओवर में नोर्त्जे की चौथी गेंद पर बेहतरीन पुल शॉट के साथ मारा छक्का!
-
October 03, 2020 9:54 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
पारी के चौथे ओवर में नोर्त्जे की पहली गेंद पर गिल ने लॉन्ग ऑन पर मारा शानदार चौका!
-
October 03, 2020 9:53 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
आश्विन के ओवर में लगे दो छक्के!
गेंदबाजी में बदलाव दिल्ली को महंगा पड़ा और नितीश राणा ने आते ही आश्विन के ओवर में मारे दो शानदार छक्के, इस तरह ओवर से आए 15 रन।
-
October 03, 2020 9:49 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
गेंदबाजी में बदलाव
दिल्ली ने बदलाव करते हुए रबाडा की जगह आश्विन को थमाई गेंद।
-
October 03, 2020 9:45 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
सुनील नारायण हुए बोल्ड
पारी के दूसरे ओवर में नोर्त्जे की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बोल्ड हुए सुनील नारायण।
-
October 03, 2020 9:41 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
पहले ओवर में रबाडा ने की शानदार शुरुआत
रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 4 रन।
-
October 03, 2020 9:40 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
केकेआर के ओपनिंग बल्लेबाज उतरें मैदान पर
केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण और शुभमन गिल उतरे मैदान पर जबकि दिल्ली की तरफ से पहला ओवीर ला रहे हैं कगिसो रबाडा।
-
October 03, 2020 9:25 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
दिल्ली की पारी समाप्त !
केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर सीजन-13 में खड़ा का किया 228 रनों का सबसे बड़ा स्कोर।
-
October 03, 2020 9:19 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
शेमरन हेटमायर ने आंद्रे रसेल के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्के के साथ खोला अपना खाता।
-
October 03, 2020 9:18 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
20वें ओवर की पहली गेंद पर आंद्रे रसेल ने मार्कस स्टोयनिस एक रन के स्कोर पर किया चलता।
-
October 03, 2020 9:16 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस ने दिल्ली के खाते में जोड़े 6 और रन।
-
October 03, 2020 9:14 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
वरुण के ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कवर पर लगाया छक्का।
-
October 03, 2020 9:13 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
19वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को जड़ा चौका।
-
October 03, 2020 9:10 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
आंद्रे रसेल ने केकेआर को दिलाई तीसरी सफलता, पंत 17 गेंद में 38 रन बनाकर हुए आउट।
-
October 03, 2020 9:09 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
रसेल के लो फुलटॉस गेंद पर पंत ने लगाया दिल्ली के लिए एक और चौका।
-
October 03, 2020 9:08 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
पंत के बल्ले का किनारा लग कर दिल्ली को मिला चार रन।
-
October 03, 2020 9:07 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
ऋषभ पंत ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आंद्रे रसेल को लगाया बेहतरीन छक्का।
-
October 03, 2020 9:04 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस के ओवर में जड़ा लगातार दूसरा चौका।
-
October 03, 2020 9:04 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
17वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस को लगाया चौका।
-
October 03, 2020 9:01 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
17वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस को लगाया बेहतरीन छक्का।
-
October 03, 2020 9:00 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत ने शिवम मावी को जड़ा शानदार चौका।
-
October 03, 2020 8:59 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
ऋषभ पंत ने शिवम मावी के ओवर की पांचवी गेंद पर दिल्ली के लिए जुटाए चार रन।
-
October 03, 2020 8:58 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
श्रेयस अय्यर ने मावी के ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर जड़ा आईपीएल में अपना 14वां अर्द्धशतक।
-
October 03, 2020 8:57 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
16वें ओवर की पहली गेंद पर शिवम मावी ने लगाया शानदार चौका।
-
October 03, 2020 8:52 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
दिल्ली के 150 रन पूरे !
14.5 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं।
-
October 03, 2020 8:36 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
कमलेश नागरकोटी ने केकेआर को दिलाई बड़ी सफलता, पृथ्वी शॉ (66) को शुभमन गिल के हाथों कराया कैच आउट।
-
October 03, 2020 8:33 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
13वें ओवर की पहली गेंदपर पृथ्वी शॉ ने नागरकोटी को जड़ा बेहतरीन छक्का।
-
October 03, 2020 8:32 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
श्रेयस अय्यर ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर खत्म किया केकेआर की पारी का 12वां ओवर।
-
October 03, 2020 8:31 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
12वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने वरुण चक्रवर्ती को लगाया छक्का।
-
October 03, 2020 8:30 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर पृथ्वी का बल्ले का किनारा, दिल्ली को मिला चार रन।
-
October 03, 2020 8:28 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
नागरकोटी के ओवर की पांचवी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाया दिल्ली के लिए शानदार छक्का।
-
October 03, 2020 8:27 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
अर्द्धशतक !
पृथ्वी ने आईपीएल में जड़ा अपना छठा अर्द्धशतक।
-
October 03, 2020 8:26 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
नागरकोटी के ओवर की चौथी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने लगाया शानदार छक्का।
-
October 03, 2020 8:25 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
कमलेश नागरकोटी !
कमलेश नागरकोटी केकेआर के लिए करेंगे अपना पहला ओवर।
-
October 03, 2020 8:21 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
10वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने सुनील नरेन को लगाया दमदार छक्का।
-
October 03, 2020 8:12 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
मावी के ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाया चौका।
-
October 03, 2020 8:10 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी को लगाया दमदार छक्का।
-
October 03, 2020 8:02 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
गेंदबाजी में बदलाव !
केेकेआर की पारी का 7वां ओवर करेंगे आंद्रे रसेल।
-
October 03, 2020 7:59 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
वरुण चक्रवर्ती की गुगली में फंसे शिखर धवन, 26 रन बनाकर लौटे पवेलियन।
-
October 03, 2020 7:57 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
वरुण चक्रवर्ती के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ ने जड़ा चौका।
-
October 03, 2020 7:56 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
दिल्ली के 50 रन पूरे !
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पांच ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए।
-
October 03, 2020 7:55 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
सुनील नरेन को धवन ने जड़ा पारी का लगातार दूसरा छक्का।
-
October 03, 2020 7:55 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
धवन ने सुनील नरेन को लगाया अपनी पारी पहला छक्का।
-
October 03, 2020 7:50 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर शिखर धवन ने वरुण चक्रवर्ती ने लगाया शानदार चौका।
-
October 03, 2020 7:44 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
पृथ्वी शॉ ने तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर पैट कमिंस को लगाया बेहतरीन छक्का।
-
October 03, 2020 7:44 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
पृथ्वी शॉ ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस को मिन ऑन पर लगाया चौका।
-
October 03, 2020 7:37 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
शिवम मावी के ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने थर्ड मैन के उपर से लगाया चौका।
-
October 03, 2020 7:34 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
पृथ्वी शॉ ने पैट कमिंस की गेंद पर दिल्ली के लिए जड़ा पहला चौका।
-
October 03, 2020 7:32 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
पृथ्वी शॉ !
एक रन के साथ पृथ्वी शॉन ने खोला अपना खाता।
-
October 03, 2020 7:30 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरे !
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 16वें मुकाबले के लिए केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं। दिल्ली के पृथ्वी शॉ और शिखर धवन पारी की शुरुआत करेंगे जबकि केकेआर के लिए गेंदबाजी में पैट कमिंस कमान संभालेंगे।
-
October 03, 2020 7:09 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
प्लेइंग XI !
दिल्ली- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्ताान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शेमरन हेटिमर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, हर्षल पटेल।
केकेआर- शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।
-
October 03, 2020 7:09 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
बदलाव !
केकेआर की टीम दिल्ली के खिलाफ एक बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है। टीम में कुलदीप यादव की जगह राहुल त्रिपाठी को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली की टीम ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है। वहीं अक्सर पटेल को टीम से बाहर किया गया है। इसके अलावा इशांत शर्मा की जगह हर्शल पटेल को टीम में मौका मिला है।
-
October 03, 2020 7:09 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
TOSS !
केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
-
October 03, 2020 6:26 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
टॉस अपडेट
कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच का टॉस शाम के 7 बजे होगा जबकि मैच की शुरुआत शाम के 7:30 बजे होगी।
-
October 03, 2020 6:26 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
हेड टू हेड में जानिए कौन है आगे
दोनों टीमें IPL में 23 बार आपस में भिड़ी हैं, जिसमें 13 बार कोलकाता ने जबकि 10 बार दिल्ली ने बाजी मारी हैं। ऐसे में मुकाबला रोमांचक और कांटे का होने की उम्मीद जताई जा रही है।