1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, DC vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

IPL 2020, DC vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

ये मुकाबला शारजाह के छोटे मैदान में खेला जाना हैं जहां पिछले मैचों हम सभी रनों की बरसात देख चुके हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ दोनों टीमों को यहां अपने बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

DC vs RR, Toss Update- India TV Hindi
Image Source : BCCI DC vs RR, Toss Update

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में शुक्रवार को 23वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मौजूदा IPL सीजन में दिल्ली की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे शानदार से कम नहीं कहा जा सकता। टूर्नामेंट के अपने शुरआती 5 मैचों में 4 जीतकर दिल्ली पाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर चल हैं।

इस सीजन दिल्ली ने बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन का खेल परिचय दिया है जिसके चलते राजस्थान की टीम को उससे पार पाना आसान नहीं होगा। एक तरफ जहां राजस्थान टीम कुछ खिलाड़ियों के दम पर खेल रही है। वही, दूसरी तरफ दिल्ली के सभी 11 खिलाड़ी टीम के प्रदर्शन में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। 

ये मुकाबला शारजाह के छोटे मैदान में खेला जाना हैं जहां पिछले मैचों हम सभी रनों की बरसात देख चुके हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ दोनों टीमों को यहां अपने बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। देखना दिलचस्प होगा कि शारजाह में कौन बाजी मारने में सफल रहता है लेकिन निश्चित रुप से राजस्थान पर दवाब थोड़ा अधिक होगा।

टॉस- राजस्थान ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

वेन्यू -  शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह 

बदलाव-  दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि राजस्थान में अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन और टॉम करन की जगह एंड्रू टाई को मौका मिला है।

प्लेइंग XI-

राजस्थान रॉयल्स :- यशसवी जायसवाल, जोस बटलर  (wk), स्टीवन स्मिथ (c), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाई, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन

दिल्ली कैपिटल्स :-  पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), मार्कस स्टोइनिस, शिम्रोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, एक्सर पटेल, हरसिंग पटेल, कागिसो रबाडा, एनरिक नौर्ज