A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच ने भरी हुंकार, केकेआर के खिलाफ जोरदार वापसी करेगी उनकी टीम

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच ने भरी हुंकार, केकेआर के खिलाफ जोरदार वापसी करेगी उनकी टीम

हैरिस ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम अपना श्रेष्ठ नहीं दे सकी थी लेकिन अब वह उस पल को भूलकर और उससे सबक लेकर आगे निकल चुकी है।

IPL, IPL 2020, sports, cricket, KKR vs DC,KKR, DC- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM KKR vs DC

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रायन हैरिस का करना है कि उनकी टीम को शनिवार को कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ होने वाले मुकाबले के साथ जीत की पटरी पर लौटना होगा और वह इसके लिए तैयार है। 

हैरिस ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम अपना श्रेष्ठ नहीं दे सकी थी लेकिन अब वह उस पल को भूलकर और उससे सबक लेकर आगे निकल चुकी है।

हैरिस ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह हार निराशाजनक थी। हम अपना श्रेष्ठ नहीं दे सके लेकिन हम इससे उबरने के लिए तैयार हैं। हमें सनराइजर्स के खिलाफ किसी भी हाल में अपना श्रेष्ठ देना होगा।"

हैरिस ने कहा कि कोलकाता के खिलाफ उनकी टीम का मुकाबला शानदार होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 बार मुकाबले हुए हैं, जिनमनें से 10 बार दिल्ली की जीत हुई है और 13 बार कोलकाता जीता है।