1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. अगर आईपीएल 2020 में फेल हुए धोनी तो नहीं कर पाएंगे टीम इंडिया में वापसी - डीन जोंस

अगर आईपीएल 2020 में फेल हुए धोनी तो नहीं कर पाएंगे टीम इंडिया में वापसी - डीन जोंस

जोंस ने कहा "अगर धोनी आईपीएल में अच्छा करते हैं तो वह टीम में आ सकते हैं लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो उनके लिए दरवाजे निश्चित तौर पर बंद हो जाएंगे।"

If Dhoni fails in IPL 2020, he will not be able to return to Team India - Dean Jones- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES If Dhoni fails in IPL 2020, he will not be able to return to Team India - Dean Jones

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर डीन जोंस को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रदर्शन अभी इस भारतीय टीम में उनकी वापसी को लेकर काफी मायने रखता है। जोंस ने साथ ही यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण मिला ब्रेक पूर्व कप्तान के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

जोंस ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "इस समय तो ऐसा लग रहा है कि भारतीय चयनकर्ता ऋषभ पंत और लोकेश राहुल के साथ हैं। अगर धोनी आईपीएल में अच्छा करते हैं तो वह टीम में आ सकते हैं लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो उनके लिए दरवाजे निश्चित तौर पर बंद हो जाएंगे। उन्होंने हालांकि दरवाजे खुले रखे हैं। यह ब्रेक उनके लिए अच्छा हो सकता है। उनका अच्छा ब्रेक मिला है, और अगर वह वापसी करना चाहते हैं तो यह ब्रेक अच्छा है, विश्वास कीजिए जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपके लिए वापसी करना मुश्किल हो जाता है।"

धोनी ने आखिरी बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम पिछले साल खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रखा था। तब से वह आराम के नाम पर टीम से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें - KXIP के सह-मालिक नेस वाडिया का दावा, इस साल सबसे ज्यादा देखा जाएगा IPL

टीम के कोच रवि शास्त्री ने पहले कहा था कि धोनी का टी-20 विश्व कप टीम में चयन आईपीएल पर निर्भर करेगा। कोविड-19 के कारण हालांकि आईपीएल को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया और इसी कारण इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप भी स्थगित कर दिया गया है।

जोंस ने कहा, "धोनी निश्चित तौर पर सुपरस्टार हैं। वह महान हैं। महान खिलाड़ियों के साथ मुझे हमेशा यह लगता है कि उन्हें वो करने देने चाहिए जो वे चाहते हैं। इस समय टीम राहुल और पंत के साथ है लेकिन भारत की इस समय की सबसे बड़ी समस्या फिनिशर की है। आपके पास फिनिशर कौन है? हार्दिक पांड्या, हां, लेकिन संतुलन देखिए कौन है कौन नहीं है।"