A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : इस टीम के साथ पहला मैच खेलकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम करेगी टूर्नामेंट का आगाज, देखें DC का पूरा शेड्यूल

IPL 2020 : इस टीम के साथ पहला मैच खेलकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम करेगी टूर्नामेंट का आगाज, देखें DC का पूरा शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 सितंबर को दुबई में खेलेगी, वहीं टूर्नामेंट का उनका आखिरी मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। 

IPL 2020 Delhi Capitals Full Schedule DC First Match Against KXIP on 20 sept- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @DELHICAPITALS IPL 2020 Delhi Capitals Full Schedule DC First Match Against KXIP on 20 sept

आईपीएल 2020 के लिए बीसीसीआई ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कोरोनावायरस के कहर की वजह से इस साल आईपीएल का आगाज यूएई में 19 सितंबर से होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 सितंबर को दुबई में खेलेगी, वहीं टूर्नामेंट का उनका आखिरी मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 10 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ के वेन्यू का ऐलान बाद में किया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान शाम को शुरू होने वाले सभी मुकाबले 7.30 बजे शुरू होंगे वहीं दिन के मुकाबले 3.30 बजे शुरू होंगे। आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स के सभी मुकाबले कब कहां और किस दिन किस टीम के खिलाफ खेले जाएंगे।

Delhi Capitals Full IPL 2020 Schedule

1- दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (20 सितंबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

2- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (25 सितंबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

3-  दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (29 सितंबर, शाम 7:30 बजे से अबु धाबी में)

4- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (3 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से शारजाह में)

5- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (5 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

6- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (9 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से शारजाह में)

7- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से अबु धाबी में)

8- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (14 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

9- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (17 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से शारजाह में)

10- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स (20 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

11- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (24 अक्टूबर, शाम 3:30 बजे से अबु धाबी में)

12- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (27 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे से दुबई में)

13- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (31 अक्टूबर, शाम 3:30 बजे से दुबई में)

14- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2 नवंबर, शाम 7:30 बजे से अबु धाबी में)