1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : विराट कोहली ने आरसीबी के खिलाड़ियों को चेताया, कहा एक गलती कर सकती है पूरा टूर्नामेंट बर्बाद

IPL 2020 : विराट कोहली ने आरसीबी के खिलाड़ियों को चेताया, कहा एक गलती कर सकती है पूरा टूर्नामेंट बर्बाद

विराट कोहली ने कहा "मैं समझता हूं हमारी किसी भी एक गलती से पूरा टूर्नमेंट बर्बाद हो सकता है और मुझे लगता है कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा।"

IPL 2020: 'One mistake can ruin entire tournament', Virat Kohli warns players in team meeting- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM IPL 2020: 'One mistake can ruin entire tournament', Virat Kohli warns players in team meeting

आईपीएल 2020 के लिए अधिकतर टीमें यूएई पहुंच चुकी है। कोरोनावायरस के कहर की वजह से इस साल आईपीएल का आयोजन भारत की जगह यूएई में 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान सभी टीम के खिलाड़ी कड़ी सेक्योरिटी में बायो सिक्योर बबल के अंदर रहेंगे। ऐसे में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को चेताया है कि एक गलती पूरे टूर्नामेंट को बर्बाद कर सकती है।

हाल ही में आरसीबी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टीम की पहली वर्चुअल मीटिंग का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में विराट कोहली कहते हुए दिखाई दे रहे हैं "हम सभी को वे नियम फॉलो करने होंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों ने बनाए हैं और मैं सभी से उम्मीद करता हूं कि सभी लोग बायो प्रोटोकॉल्स को पूरी तरह से फॉलो करेंगे और सुरक्षा को लेकर किसी भी बात से समझौता नहीं करेंगे। मैं समझता हूं हमारी किसी भी एक गलती से पूरा टूर्नमेंट बर्बाद हो सकता है और मुझे लगता है कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा।"

विराट कोहली ने आगे कहा "मैं अपने पहले अभ्यास सत्र में पहुंचने के लिए इंतजार नहीं कर सकता,लेकिन हम सब ऐसा कर रहे हैं। ऐसे में हमारे पास पहले दिन से ही अच्छी टीम संस्कृति बनाने का अवसर है। मुझे लगता है कि हम सभी को इसके लिए योगदान करना होगा, सबसे पहले टीम में सीनियर्स को। इसलिए सही नोट पर चीजों को शुरू करें।"

विराट कोहली के साथ इस मीटिंग में आरसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर माइक हेसन और हेड कोच साइमन कैटिच भी मौजूद थे। उन्होंने कहा "आरसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर माइक हेसन और हेड कोच साइमन कैटिच भी मीटिंग में थे। कोच ने कहा- उल्लंघन करने पर बहुत गंभीरता से निपटा जाएगा। उल्लंघन पर खिलाड़ियों को हटा दिया जाएगा और 7 दिनों के लिए क्वॉरंटीन में भेज दिया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा "खिलाड़ी नेगेटिव पाए जाने पर ही वापस आएंगा। अगर खिलाड़ी जान-बूझ कर ऐसा करता है तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। खिलाड़ियों को एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें परिणाम का जिक्र होगा।"