1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, 10th Match : लाइव स्ट्रीमिंग क्रिकेट : जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians, 10th Match : लाइव स्ट्रीमिंग क्रिकेट : जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IPL 2020 RCB vs MI ipl Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट मैच स्ट्रीमिंग, मैच 10, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), (RCB vs MI) स्टार स्पोर्ट्स लाइव क्रिकेट मैच ऑनलाइन टीवी पर कैसे देखें

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians 2020,RCB vs mi, ipl live,live ipl match online,ipl 202- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians 

भारत या यूं कहें दुनिया के दो दिग्गज बल्लेबाज- विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जंग सोमवार को उस समय देखने को मिलेगी, जब लीग के 13वें संस्करण में कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और रोहित आमने-सामने होंगी। कप्तानी के लिहाज से देखा जाए तो रोहित आईपीएल में कोहली से बेहतर ही साबित हुए हैं। चार बार मुंबई को खिताब दिला चुके रोहित को लीग के सबसे कप्तानों में गिना जाता है लेकिन कोहली की गोद बिना ट्रॉफी के सूनी है।

वहीं बल्लेबाजी की बात की जाए तो रोहित इस सीजन कोहली से एक कदम आगे चल रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल टीम की जीत की कहानी लिखी थी, लेकिन कोहली अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। पिछले दोनों मैचों में वो बल्ले से बेअसर ही रहे हैं।

आरसीबी और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले से जुड़ी जानिए कुछ अहम जानकारी- 

कब खेला जाएगा आरसीबी और मुंबई के बीच आईपीएल का 10वां मुकाबला ?

आरसीबी और मुंबई के बीच आईपीएल का यह 10वां मैच 28 सितंबर, सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच आईपीएल का यह 10वां मैच ?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जएगा।

कैसे देख पाएंगे आरसीबी और मुंबई के बीच आईपीएल के 10वें मुकाबले का लाइव प्रसारण ?

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले आईपीएल के 10वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक शाम के 07: 30 बजे देखा जा सकता है जबकि 7 बजे टॉस होगा।

किस चैनल पर देखा जा सकता है आरसीबी और मुंबई के बीच खेला जाने वाला आईपीएल का 10वां मैच ?

आरसीबी और मुंबई के बीत आईपीएल के 10वें मैच का टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर किया जा जाता है जहां इसका लाइव एक्शन देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं आरसीबी और मुंबई के बीच होने वाले 10वें मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग ?

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले आईपीएल के इस 10वें मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप  'HOTSTAR' App पर देखा सकता है।