IPL 2020, CSK vs SRH Highlights : प्रियम गर्ग (51) की बल्लेबाजी के बाद शानदार गेंदबाजी से हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया
IPL live score Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad match updates, CSK vs SRH ipl 2020 लाइव मैच स्कोर अपडेट इंडिया टी.वी. स्पोर्ट्स पर।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने शुक्रवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें संस्करण के 14वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए युवा प्रियम गर्ग ने सबसे अधिक नाबाद 51 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा कप्तान डेविड वार्नर ने 28 तथा मनीष पांडेय ने 29 रनों की पारियां खेलीं।
सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि पीयूष चावला और शार्दूल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली। ( इनपुट - आईएएनएस )
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
सीएसके- शेन वॉटसन, मुरली विजय / रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, सैम कुरेन, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव / शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड / इमरान ताहिर
सनराइजर्स- डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग / विजय शंकर, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, खलील अहमद।
CSK 157/5 (20)SRH 164/5 (20)
Live updates : IPL live score Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad match updates
-
October 02, 2020 11:36 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
हैदराबाद जीती
प्रियम गर्ग के 51 रनों की पारी से हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रनों से हराया। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 2 विकेट नटराजन ने लिए। क्रीज पर धोनी 47 और सैम कुर्रेन 15 रन नाबाद रहे। चेन्नई 5 विकेट पर 157 रन ही बना पाई।
-
October 02, 2020 11:34 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
अंतिम ओवर में समद ने दिए रन
अंतिम ओवर में समद ने दिए 20 रन, इस तरह चेन्नई 7 रन से हारी।
-
October 02, 2020 11:29 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
20वें ओवर में दूसरी गेंद पर धोनी ने सामने की दिशा में मारा शानदार चौका!
-
October 02, 2020 11:27 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
वाइड और चौका!
अंतिम ओवर में बिना गेंद फेंके अब्दुल समद ने दे डाले 5 रन। अब 6 गेंदों में चाहिए 23 रन।
-
October 02, 2020 11:25 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
19वें ओवर से आए 16 रन
पारी के 19वें ओवर में पहली गेंद भुवनेश्वर ने डाली मगर उनके चोटिल होने के बाद अगली 5 गेंदों पर खलील ने दिए 15 रन।
-
October 02, 2020 11:23 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
19वें ओवर में खलील की 5वें गेंद पर धोनी ने मारा शानदार छक्का!
-
October 02, 2020 11:23 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
19वें ओवर में भुवनेश्वर के बाद खलील की दूसरी गेंद पर धोनी ने मारा शानदार चौका!
-
October 02, 2020 11:19 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
भुवनेश्वर हुए चोटिल
19वें ओवर में पहली गेंद डालने के बाद भुवनेश्वर कुमार पहली गेंद डालने के बाद चोटिल हो गए उनका पूरा ओवर करने आए खलील अहमद।
-
October 02, 2020 11:09 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
18वें ओवर में नटराजन की 5वीं गेंद पर सैम कुर्रेन ने आते ही मारा शानदार छक्का! इस तरह ओवर से आए 19 रन और एक विकेट।
-
October 02, 2020 11:08 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
जडेजा हुए आउट
18वें ओवर में नटराजन की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर खड़े अब्दुल समद को कैच देकर जडेजा लौटे पवेलियन। इस तरह उन्होंने 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
-
October 02, 2020 11:06 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
जडेजा ने जड़ी फिफ्टी
18वें ओवर में नटराजन की पहली गेंद पर चौका उसके बाद तीसरी गेंद पर शानदार छक्का मारकर 34 गेंदों में जड़ी शानदार फिफ्टी।
-
October 02, 2020 11:01 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
17वें ओवर से आए 15 रन
पारी के 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दिए 15 रन। वहीं जडेजा और धोनी के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई। जडेजा 38 तो धोनी 24 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
-
October 02, 2020 10:58 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
3 लगातार चौके!
17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की पहली तीन गेंदों पर जडेजा ने मारे तीन बेहतरीन चौके।
-
October 02, 2020 10:54 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
16वें ओवर में राशिद खान की चौथी गेंद पर लेग साइड में धोनी ने मारा तेज शॉट, हासिल किये चार रन।
-
October 02, 2020 10:48 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
छक्का!
15वें ओवर में समद की दूसरी गेंद पर जडेजा ने मारा शानदार छक्का!
-
October 02, 2020 10:43 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
14वें ओवर से आए 10 रन
पारी के 14वें ओवर में नटराजन ने दिए 10 रन।
-
October 02, 2020 10:39 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
पारी के 14वें ओवर में नटराजन की दूसरी लेग स्टंप पर जाती गेंद पर जडेजा ने मारा शानदार चौका!
-
October 02, 2020 10:31 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
12वें ओवर से आए सिर्फ 3 रन
पारी के 12वें ओवर में राशिद खान ने एक बार फिर कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 3 रन।
-
October 02, 2020 10:24 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
पारी के 11वें ओवर में समद की दूसरी गेंद पर सामने क दिशा में धोनी ने मारा करार शॉट, हासिल किये चार रन।
-
October 02, 2020 10:24 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
राशिद ने डाला शानदार ओवर
पारी के 10वें ओवर में राशिद खान ने दिया सिर्फ एक रन।
-
October 02, 2020 10:17 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
जाधव हुए आउट!
पारी के 9वें ओवर में पहली बार आईपीएल में गेंदबाजी करने आए अब्दुल समद ने केदार जाधव को कैच आउट कराया। इस तरह उन्होंने आईपीएल का पहला विकेट लिया। केदार 3 रन बनाकर चलते बने।
-
October 02, 2020 10:10 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
7वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी
पारी के 7वें ओवर में स्पिन गेंदबाज अभिषेक शर्मा ने दिए सिर्फ 4 रन।
-
October 02, 2020 10:09 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
रन आउट!
6वें ओवर में नटराजन की अंतिम गेंद पर फाफ डू प्लेसिस रन आउट होकर पवेलियन चले गए, इस तरह वो सिर्फ 22 रन की पारी खेल सके। क्रीज पर फाफ के जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी उतरें।
-
October 02, 2020 10:02 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
दो लगातार चौके!
पॉवरप्ले के अंतिम ओवर में डू प्लेसिस ने खोले हाथ विकेट गिरने के बावजूद नटराजन की तीसरी और चौथी गेंद पर मारे दो शानदार चौके!
-
October 02, 2020 10:00 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
बोल्ड!
पारी के 6वें ओवर में नटराजन ने आते ही चेन्नई के शानदार बल्लेबाज अम्बाती रायडू को बोल्ड करके चलता कर दिया. इस तरह रायुडू 8 रन बनाकर हुए रवाना। उनकी जगह केदार जाधव आए बल्लेबाजी करने।
-
October 02, 2020 9:56 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
खलील के ओवर से आए 13 रन
पारी के 5वें ओवर में खलील अहमद ने दो चौकों के साथ दिए 13 रन।
-
October 02, 2020 9:54 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
खलील अहमद की पांचवी गेंद पर एक बार फिर डूप्लेसिस ने फिर मारा शानदार शॉट और हासिल किया चौका!
-
October 02, 2020 9:52 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
चौका!
5वें ओवर में खलील अहमद की पहली गेंद पर डू प्लेसिस ने मारा शानदार चौका!
-
October 02, 2020 9:43 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
बोल्ड!
पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने शेन वाटसन को बेहतरीन गेंद पर किया बोल्ड, इस तरह वो 1 रन बनाकर हुए पवेलियन रवाना। क्रीज पर आए अम्बाती रायुडू।
-
October 02, 2020 9:40 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
खलील ने भी डाला बेहतरीन ओवर
दूसरे ओवर में खलील ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 3 रन।
-
October 02, 2020 9:32 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
पहले ओवर में भुवनेश्वर ने की शानदार शुरुआत
चेन्नई की तरफ से ओपनिंग करने उतरे शेन वाटसन और फाफ डू प्लेसिस को भुवनेश्वर ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके चलते पहले ओवर से आए सिर्फ 1 रन।
-
October 02, 2020 9:27 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
दूसरी पारी का खेल शुरू!
सनराइजर्स के द्वारा गिए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स।
-
October 02, 2020 9:15 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
पारी समाप्त !
प्रियम गर्ग की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा 164 रनों का सम्मानजनक स्कोर।
-
October 02, 2020 9:11 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
अर्द्धशतक !
प्रियम गर्ग ने आईपीएल करियर में जड़ा अपना पहला अर्द्धशतक।
-
October 02, 2020 9:05 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
दीपक चहर के ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (31) ने गंवाया अपना विकेट।
-
October 02, 2020 9:02 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
दीपक चहर के ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियम गर्ग ने लगाया शानदार चौका।
-
October 02, 2020 9:02 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
दीपक चहर के ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लगाया चौका।
-
October 02, 2020 9:01 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
छक्के के बाद प्रियम ने लगाया सनराइजर्स ने लगाया शानदार चौका।
-
October 02, 2020 9:00 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
फ्री हिट की गेंद पर प्रियम ने लगाया धमाकेदार छक्का।
-
October 02, 2020 9:00 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
सैम करन की गेंद पर प्रियम ने लगाया दूसरा लगातार चौका और अंपायर ने दिया नो बॉल।
-
October 02, 2020 8:59 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
प्रियम गर्ग ने सैम करन की गेंद पर लागाया शानदार चौका।
-
October 02, 2020 8:50 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौक !
प्रियम गर्ग के बल्ले से निकला सनराइजर्स के लिए बेहतरीन चौका।
-
October 02, 2020 8:45 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
अभिषेक शर्मा के शानदार चौके से सनराइजर्स का स्कोर बोर्ड पर टंगा 100 रन।
-
October 02, 2020 8:39 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
छक्का !
चौके के बाद अभिषेक ने लगाया शानदार छक्का।
-
October 02, 2020 8:38 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
अभिषेक शर्मा ने रवींद्र जडेजा को लगाया शानदार चौका।
-
October 02, 2020 8:34 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा ने जुटाए बेहतरीन चार रन।
-
October 02, 2020 8:31 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
सनराइजर्स को लगा पीयूष चावला की ओवर में लगा दूसरा बड़ा झटका, केन विलियमसन (9) हुए रन आउट।
-
October 02, 2020 8:29 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
फाफ डुप्लेसी ने पकड़ा अद्भुत कैच, डेविड वार्नर (28) लौटे पवेलियन।
-
October 02, 2020 8:27 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
डेविड वार्नर ने पीयूष चावला की गेंद पर लगाया बेहतरीन चौका।
-
October 02, 2020 8:14 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
डेविड वार्नर ने पीयूष चावला की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाकर बटोरा चार रन।
-
October 02, 2020 8:09 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
शार्दुल ठाकुर ने सीएसके को दिलाई दूसरी सफलता, मनीष पांडे (29) लौटे पवेलियन।
-
October 02, 2020 8:00 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
डेविड वार्नर ने सनराइजर्स के लिए लगाया अपनी पारी का पहला चौका।
-
October 02, 2020 7:55 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
मनीष पांडे ने सनराइजर्स के लिए लगाया शानदार चौका।
-
October 02, 2020 7:48 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
मनीष पांडे ने सैम करन की धीमी गेंद पर लगाया अपनी पारी का चौथा चौका।
-
October 02, 2020 7:43 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
मनीष पांडे ने दीपक चहर के ओवर में लगाया अपनी पारी का तीसरा चौका।
-
October 02, 2020 7:40 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
मनीष पांडे ने सैम करन के ओवर की तीसरी गेंद पर सनराइजर्स के लिए लगाया शानदार चौका।
-
October 02, 2020 7:38 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
चौका !
दीपक चहर की इनस्वींग गेंद पर मनीष पांडे के बल्ले का किनारा लगकर सनराइजर्स को मिला बहुमुल्य चार रन।
-
October 02, 2020 7:36 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
मनीष पांडे !
सनराइजर्स के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे।
-
October 02, 2020 7:34 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
विकेट !
दीपक चहर ने पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को किया क्लीन बोल्ड।
-
October 02, 2020 7:32 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरे !
आईपीएल 2020 के 14वें मुकाबले के लिए सीएसके और सनराइजर्स की टीम मैदान पर उतर चुकी है। सनराइजर्स के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी में शुरुआत करेंगे जबकि गेंदबाजी में दीपक चहर ने कमान संभाली है।
-
October 02, 2020 7:10 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
दोनों टीमों का प्लेइंग !
सनराइजर्स- डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, टी नटराजन।
सीएसके- शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला, दीपक चाहर।
-
October 02, 2020 7:08 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
बदलाव !
सीएसके के खिलाफ हैदराबाद की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है। वहीं सीएसके ने अपनी तीन बड़े बदलाव किया है। सीएसके ने आज के मैच में मुरली विजय, ऋतुराज गायकबाड़ और जोस हेजलवुज की जगह अंबाटी रायुडू, ड्वेन ब्रवो और शार्दुल ठाकुर।
-
October 02, 2020 7:07 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar
टॉस !
सीएसके ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला।
-
October 02, 2020 6:15 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
टॉस अपडेट
चेन्नई और हैदराबाद के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा, जिसका टॉस भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे जबकि मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे से होगी।
-
October 02, 2020 6:14 PM (IST) Posted by Shubham Pandey
हेड टू हेड में जानिए कौन है आगे
दोनों टीमें अब तक 12 मुकाबलों में आमने-सामने हुई है जिसमें चेन्नई ने 9 बार जीत हासिल की है। वहीं, हैदराबाद को सिर्फ 3 मैच में जीत नसीब हुई है।